लाइव न्यूज़ :

Video: सुशील मोदी ने सुधाकर सिंह के इस्तीफे पर की भविष्यवाणी, कहा- "लड़ाई जगता बाबू बनाम नीतीश कुमार की है, अगला विकेट जगता बाबू का होगा"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 2, 2022 16:34 IST

बिहार में राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने नीतीश सरकार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह द्वारा इस्तीफी दिये जाने बाद भविष्यवाणी की है कि सुधाकर सिंह के बाद अगले विकेट के तौर पर उनके पिता और राजद प्रदेश प्रमुख जगदानंद सिंह का विकेट गिरना तय है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशील मोदी ने कहा कि 2 महीने के भीतर बिहार की नीतीश सरकार का दूसरा विकेट गिर गया हैराजद-जदयूु की हो रही लड़ाई अब जगता बाबू बनाम नीतीश कुमार की लड़ाई में बदल गई हैइस लड़ाई में अगले विकेट के तौर पर राजद प्रदेश प्रमुख जगदानंद सिंह का विकेट गिरना तय है

पटना: गांधी जयंती के दिन नीतीश सरकार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने इस्तीफा देकर सूबे में जो सियासी बवंडर खड़ा किया है, उससे भाजपा को बहुत आनंद मिल रहा है। राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद भविष्यवाणी कर दी है कि सुधाकर सिंह के बाद अगले विकेट के तौर पर उनके पिता और राजद प्रदेश प्रमुख जगदानंद सिंह का विकेट गिरना तय है।

बिहार में कभी नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से इस पूरे घटनाक्रम पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा, "2 माह में बिहार सरकार का दूसरा विकेट गिरा। अभी नीतीश कुमार की और फजीहत होना बाकी है। यह लड़ाई अब जगता बाबू बनाम नीतीश कुमार की लड़ाई में बदल गई है। अगला विकेट जगता बाबू का भी हो सकता है?"

मंत्री सुधाकर सिंह के इस्तीफे को लेकर भाजपा की ओर से न केवल सुशील मोदी बल्कि बिहार भाजपा प्रमुख संजय जायसवाल की भी प्रतिक्रिया आयी है। नीतीश कुमार के महागठबंधन सरकार के खिलाफ मौर्चा खोले हुए मुख्य विपक्षी दल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सुधाकर सिंह के इस्‍तीफे का स्‍वागत करते हुए कहा कि सुधाकर सिंह भ्रष्‍टाचार के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे थे। लेकिन मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार उनकी एक भी बात सुनने को तैयार नहीं थे। ऐसे में सुधाकर सिंह के पास इस्तीफा देने के अलावा और कोई विकल्प बचा नहीं था।

उन्होंने कहा कि भाजपा सुधाकर सिंह का भ्रष्टाचार के विरोध में दिये नीतीश सरकार से दिये इस्तीफे का स्वागत करती है और उम्मीद करती है उनका अनुसरण करते हुए नीतीश सरकार के अन्य मंत्रियों की आत्मा जगेगी और वो भी नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव का साथ छोड़ देंगे।

सुधाकर सिंह द्वारा नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिये जाने के बाद सूबे की सियासत में यह सवाल काफी तेजी से उठ रहा है कि क्या नीतीश की अगुवाई में बनी महागठबंधन की सरकार के भीतर सब कुछ ठीकठाक चल रहा है? क्योंकि सुधाकर सिंह के इस्तीफा देने के साथ नीतीश सरकार से राजद कोटे के दूसरे मंत्री की विदाई हुई है और वो भी दो महीने के भीतर। इसके पहले आपराधिक मामले में कोर्ट से वारंट जारी होने पर नीतीश कैबिनेट में राजद कोटे से मंत्री कार्तिकेय सिंह को भी इस्तीफा देना पड़ा था।

बिहार में नीतीश कुमार ने जैसे ही भाजपा को छोड़ राजद, कांग्रेस और हम सहित अन्य पार्टियों के साथ मिलकर महागठबंधन की सरकार बनाई, तभी से इस सरकार के साथ कुछ न कुछ विवादों जुड़ ही जा रही है। भाजपा का आरोप है कि नीतीश कुमार ने पीएम पद की लालच में उस राजद के साथ समझौता कर लिया, जिसके कई नेताओं पर भ्रष्टाचार और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने का आरोप है।

बता दें कि सरकार बनने के बाद से सुधाकर सिंह लगातार नीतीश सरकार को अपने बयानों से असहज स्थिति पैदा कर रहे थे। पिछले कई दिनों से अपने विवादास्पद बयानों को लेकर कृषि मंत्री सुधाकर सिंह चर्चा में थे।

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीJagdanand Singhआरजेडीजेडीयूनीतीश कुमारNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना