लाइव न्यूज़ :

VIDEO: स्टाफ से बहस करते हुए स्वाति मालीवाल की वीडियो फुटेज वायरल; 'आप' सांसद ने दी प्रतिक्रिया

By रुस्तम राणा | Updated: May 17, 2024 15:29 IST

स्वाति मालीवाल का कथित वीडियो वायरल हो रहा है, जिसका सत्यापन लोकमत हिन्दी नहीं करता है। वायरल वीडियो में, स्वाति मालीवाल को केजरीवाल के आवास के कर्मचारियों के साथ बहस करते देखा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार को मालीवाल पर हमले के सिलसिले में एक एफआईआर दर्ज की गई है,जिसमें दिल्ली के सीएम के सहयोगी विभव कुमार का नाम हैसीआरपीसी की धारा 164 के तहत उसका बयान आज दर्ज किया गया है

नई दिल्ली: दिल्ली आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल सुर्खियों में हैं। वजह है कि केजरीवाल के आवास पर दिल्ली सीएम के सहायक विभव कुमार द्वारा मालीवाल पर कथित मारपीट करना। गुरुवार को मालीवाल पर हमले के सिलसिले में एक एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें दिल्ली के सीएम के सहयोगी विभव कुमार का नाम है। सीआरपीसी की धारा 164 के तहत उसका बयान आज दर्ज किया गया है। अब इन सबके बीच स्वाति मालीवाल का कथित वीडियो वायरल हो रहा है, जिसका सत्यापन लोकमत हिन्दी नहीं करता है। 

वायरल वीडियो में, स्वाति मालीवाल को केजरीवाल के आवास के कर्मचारियों के साथ बहस करते देखा जा सकता है। उसे यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उसने पहले ही पुलिस को बुला लिया है और वह तभी निकलेगी जब पुलिस आएगी। स्वाति मालीवाल ने कहा, "अगर तुमने मुझे छुआ तो मैं यह सुनिश्चित कर दूंगी कि तुम्हारी नौकरी चली जाए।"

वायरल हो रही वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वाति मालीवाल ने एक्स पर लिखा, “हर बार की तरह इस बार भी इस राजनीतिक हिटमैन ने खुद को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। अपने लोगों से ट्वीट करवाकर और बिना किसी संदर्भ के वीडियो चलाकर, वह सोचता है कि वह यह अपराध करके खुद को बचा सकता है। किसी की पिटाई का वीडियो कौन बनाता है? घर और कमरे की सीसीटीवी फुटेज चेक होते ही सच्चाई सबके सामने आ जाएगी। जिस स्तर तक गिर सकते हो गिर जाओ, भगवान सब देख रहा है। एक दिन सबकी सच्चाई दुनिया के सामने आ जाएगी।'' 

वहीं स्वाति ने हमले के बारे में बताते हुए लिखा एक्स पर लिखा,"...मैं बहुत सदमे में थी और मैंने 112 नंबर पर फोन किया और मेरे खिलाफ अपराध की सूचना दी। विभव ने मुझे धमकी दी और कहा 'कर ले तुझे जो करना है। तू हमारे लिए कुछ नहीं बिगाड़ सकती। तेरी हड्डी-पसली तुड़वा देंगे और ऐसी जगह गाड़' "जो कुछ भी कर सकते हो करो। तुम कुछ नहीं कर सकते। तुम्हारी हड्डियां तोड़ देंगे और ऐसी जगह दफना देंगे कि कोई तुम्हें ढूंढ नहीं पाएगा।"

टॅग्स :स्वाति मालीवालदिल्ली पुलिसआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील