लाइव न्यूज़ :

वीडियो: नीतीश कुमार के कार्यक्रम में मछली लूटने के लिए टैंक में कूदे लोग, विभाग को लगाया 45 हजार का चूना

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 21, 2024 11:50 IST

प्रदर्शनी में मत्स्य विभाग की ओर से बायोफ्लोक टैंक लगाया गया था, जिसमें काफी संख्या में जीवित मछलियां रखी गई थीं। लेकिन सीएम के जाते ही बच्चों और किशोरों ने मछलियों से भरे टैंक पर धावा बोल दिया।

Open in App
ठळक मुद्देयह कार्यक्रम मत्स्य विभाग की तरफ से आयोजित किया गया थालोग बायोफ्लोक सिस्टम पर टूट पड़े और मछलियां लूट ले गएकरीब 45 हजार रुपये का नुकसान हुआ

पटना:बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहरसा में एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यह कार्यक्रम मत्स्य विभाग की तरफ से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के लिए मत्स्य विभाग ने बायोफ्लोक सिस्टम लगाया था। इसमें  बहुत सारी मछलियां तैर रही थीं। लेकिन, जैसे ही मुख्यमंत्री निरीक्षण के बाद वहां से निकले, लोग बायोफ्लोक सिस्टम पर टूट पड़े और मछलियां लूट ले गए। लोगों ने इतनी अराजकता फैलाई कि बायोफ्लोक सिस्टम में ही कूद गए। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।

बिहार के मुख्यमंत्री विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए सहरसा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले दिवारी स्थित मां विषहरी मंदिर का उद्घाटन किया और फिर अमरपुर के लिए रवाना हो गए, जहां उन्होंने एक प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। नीतीश कुमार के कार्यक्रम स्थल से जाते ही लोगों ने बायोफ्लोक टैंक में कूदकर सारी मछलियां लूट लीं। ये मछलियां वहां प्रदर्शनी के तहत रखी गई थीं।

प्रदर्शनी में  मत्स्य विभाग की ओर से बायोफ्लोक टैंक लगाया गया था, जिसमें काफी संख्या में जीवित मछलियां रखी गई थीं। लेकिन सीएम के जाते ही बच्चों और किशोरों ने मछलियों से भरे टैंक पर धावा बोल दिया। कुछ लोगों ने तो कैमरे पर कहा भी कि वो नीतीश कुमार को देखने नहीं बल्कि मछली पकड़ने आए थे। 

मौनविले के जिला मत्स्य अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री के लिए प्रदर्शन का आयोजन किया था, लेकिन उन्हें नुकसान उठाना पड़ा। कुमार ने बताया कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद लोग मछलियों पर झपट पड़े और उन्हें लूट लिया। इस दौरान उन्होंने बायोफ्लोक टैंक को भी नुकसान पहुंचाया। लोगों की इस हरकत से हमें करीब 45 हजार रुपये का नुकसान हुआ।

टॅग्स :वायरल वीडियोबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर