VIDEO: क्या मणिपुर में होगा बदलाव?, मुख्यमंत्री बीरेन सिंह, 3 वरिष्ठ मंत्री और 4 भाजपा विधायक दिल्ली रवाना?, केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करेंगे
By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 6, 2025 11:50 IST2025-02-06T11:49:32+5:302025-02-06T11:50:18+5:30
Manipur BJP: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात के लिए राष्ट्रीय राजधानी रवाना होने के कुछ ही घंटों बाद राज्य के तीन वरिष्ठ मंत्री और चार भाजपा विधायक भी बुधवार शाम किराये पर लिये गये विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

file photo
Manipur BJP: मणिपुर में सालों से हलचल जारी है। राज्य में मैतेई और कुर्की समुदाय के बीच लगातार हिंसक संघर्ष चल रहा है। इस बीच राजनीति उठापटक तेज हो गई है। विपक्षी कांग्रेस और पूर्व सहयोगी नेशनल पीपुल्स पार्टी द्वारा मणिपुर विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी के बीच मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और कई विधायक गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए नई दिल्ली पहुंचे हैं। सीएम बीरेन सिंह दोपहर करीब 2 बजे राजधानी के लिए रवाना हुए है। तीन वरिष्ठ मंत्रियों सहित सात अन्य विधायक शाम को चार्टर्ड उड़ान से रवाना हुए।
अचानक यात्रा ने संघर्षग्रस्त राज्य में नेतृत्व में संभावित बदलाव की अटकलों को हवा दे दी है। मणिपुर में राजनीतिक उथल-पुथल बढ़ती जा रही है और सत्तारूढ़ भाजपा के भीतर तनाव बढ़ता जा रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने की संभावना है, जिसमें राज्य में सुरक्षा स्थिति सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
अधिकारियों के अनुसार, पीडब्ल्यूडी मंत्री गोविंददास कोंथौम, वन एवं पर्यावरण मंत्री थोंगम बिस्वजीत और उपभोक्ता मामलों के मंत्री एल. सुसिंद्रो मेइती शाम को किराये के विमान से रवाना हुए। अधिकारियों ने बताया कि उनके साथ चार भाजपा विधायक करम श्याम, सनसम प्रेमचंद्र, के इबोमचा और सपाम कुंजाकेशवर (केबा) भी थे। गोविंददास ने कहा कि वह "उत्तर प्रदेश जा रहे हैं", जबकि बिस्वजीत ने दावा किया कि वह कुंभ मेले में एक समारोह में भाग लेने जा रहे हैं।