लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव नतीजे: जीत से राजस्थान आप को लगे उम्मीदों के पंख, कांग्रेस का जीरो काम आ गया?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: February 12, 2020 05:36 IST

दरअसल, इस जीत में कांग्रेस के जीरो का बहुत बड़ा योगदान है. यदि कांग्रेस ने पूरी ताकत लगाई होती तो कई सीटों के नतीजे बदल सकते थे. गैर-भाजपाई मतदाताओं ने भी सियासी समीकरण को समझते हुए, कांग्रेस के बजाय आप के ही पक्ष में मतदान किया.

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद आप राजस्थान को तो उम्मीदों के पंख लग गए हैं।दिलचस्प बात यह है कि इस जीत से कांग्रेस भी अप्रत्यक्ष तौर पर खुश है, जबकि बीजेपी के भरोसे को तगड़ा सियासी झटका लगा है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद आप राजस्थान को तो उम्मीदों के पंख लग गए हैं, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस जीत से कांग्रेस भी अप्रत्यक्ष तौर पर खुश है, जबकि बीजेपी के भरोसे को तगड़ा सियासी झटका लगा है.

दरअसल, इस जीत में कांग्रेस के जीरो का बहुत बड़ा योगदान है. यदि कांग्रेस ने पूरी ताकत लगाई होती तो कई सीटों के नतीजे बदल सकते थे. गैर-भाजपाई मतदाताओं ने भी सियासी समीकरण को समझते हुए, कांग्रेस के बजाय आप के ही पक्ष में मतदान किया.

इन नतीजों के बाद राजधानी जयपुर में आप कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है, क्योंकि इस जीत से आप राजस्थान को अगले नगर निकाय चुनाव के लिए नया जोश मिल गया है.

याद रहे, आप के सर्वेसर्वा अरविंद केजरीवाल और कुमार विश्वास के बीच पनपी सियास खटास के कारण आप के लिए राजस्थान में सवालिया निशान लग गया था, कार्यकर्ताओं का जोश ठंडा पड़ने लगा था, लोकसभा, विधानसभा और विभिन्न स्थानीय चुनावों में आप राजस्थान की मौजूदगी बेअसर होती जा रही थी, लेकिन दिल्ली की जीत से आप राजस्थान को नया उत्साह मिला है.

निकट भविष्य में होने वाले जयपुर, जोधपुर, कोटा आदि निकाय चुनावों में आप भी किस्मत आजमाएगी.

उधर, अरविंद केजरीवाल को जोरदार जीत की बधाई देते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने आशा व्यक्त की है कि दिल्ली और भी बेहतर बनेगी. परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि- प्रजातंत्र मजबूत हुआ है और आशा है, उग्रता का अंत होगा।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीराजस्थानकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील