लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने जैसलमेर युद्ध संग्रहालय देखा

By भाषा | Updated: September 27, 2021 15:11 IST

Open in App

जैसलमेर, 27 सितंबर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने सोमवार को जैसलमेर का युद्ध संग्रहालय देखा और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी ने नायडू को इस 'वॉर म्यूजियम' के बारे में जानकारी दी । उपराष्ट्रपति ने वहां भारतीय सेना के जवानों और अधिकारियों से संवाद किया। इसके बाद वह सीमा सुरक्षा बल की 191 बटालियन में गए, वहां उन्होंने जवानों के सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने जवानों के साथ जलपान भी किया।

इस अवसर पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि उपराष्ट्रपति पांच दिन के जैसलमेर व जोधपुर की यात्रा पर हैं। यहां से वह जोधपुर जाएंगे। मंगलवार को वह आईआईटी जोधपुर में “जोधपुर सिटी नॉलेज एंड इनोवेशन क्लस्टर” की शुरूआत करेंगे। साथ ही वह ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑफ थिंग्स’प्रयोगशाला की नींव भी रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

क्रिकेटबांग्लादेश ने टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से हराया, डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में टीम इंडिया, पाकिस्तान और इंग्लैंड को बड़ा झटका?

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी