लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सर्बिया के राष्ट्रपति से इन मुद्दों पर की चर्चा

By भाषा | Updated: September 15, 2018 19:49 IST

आतंकवाद से निबटने के लिए वैश्विक अंतरसरकारी संधि पर जोर देने के भारत के प्रयासों के बावजूद सीसीआईटी की पूर्ण परिणति की राह में खासकर आतंकवाद की परिभाषा को लेकर रोड़ा बना हुआ है।

Open in App

बेलग्राद, 15 सितंबर: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शनिवार को कहा कि 'अच्छे' और 'बुरे' आतंकवाद के बीच कृत्रिम अंतर आज के विश्व के लिए सबसे गंभीर खतरा है जिसे संगठित अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई से हराया जा सकता है। उन्होंने इस बुराई से लड़ने के लिए वैश्विक कानूनी ढांचा मजबूत करने का आह्वान भी किया।

नायडू मध्य यूरोपीय देशों के साथ भारत के संबंध को मजबूत करने के उद्देश्य से सर्बिया, माल्टा और रोमानिया की यात्रा पर यहां आये हुए हैं।

नायडू का बयान सर्बियाई राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वुसिस के साथ भेंट के दौरान आया। दोनों नेताओं ने बहुपक्षीय मुद्दों पर विचार विमर्श किया और परस्पर हित के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

नायडू ने कहा, ‘‘आतंकवाद आज के विश्व में सबसे अधिक गंभीर खतरा है। उससे भी ज्यादा गंभीर खतरा है अच्छे और बुरे आतंकवाद के बीच रचा गया कृत्रिम फर्क है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘इसे केवल संगठित अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई से ही हराया जा सकता है। इसके लिए समग्र अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद संधि (सीसीआईटी) के मसौदे को जल्द ही अंतिम रुप देकर वैश्विक आतंकवाद निरोधक कानूनी ढांचे को मजबूत करने की सख्त आवश्यकता है। इस संधि का विचार भारत ने 1996 में रखा था।’’ 

आतंकवाद से निबटने के लिए वैश्विक अंतरसरकारी संधि पर जोर देने के भारत के प्रयासों के बावजूद सीसीआईटी की पूर्ण परिणति की राह में खासकर आतंकवाद की परिभाषा को लेकर रोड़ा बना हुआ है।

टॅग्स :एम. वेकैंया नायडू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर रेणुका चौधरी करेंगी मानहानि का केस, बोलीं- "संसद में मुझे शूर्पणखा कहा था"

भारतParliament: विदाई संभव नहीं, लोग किसी न किसी बात के लिए बुलाते रहेंगे, उपराष्ट्रपति नायडू की विदाई में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा

भारतराज्यसभाः विदाई भाषण में बोले एम वेंकैया नायडू- 'हम दुश्मन नहीं हैं, हम प्रतिद्वंद्वी हैं'

ज़रा हटकेराज्यसभाः ‘राघव, मेरे ख्याल से प्यार एक ही होता है ना? एक बार, दो बार, तीसरी बार...ऐसा होता है...नहीं ना’, नायडू ने ली चुटकी

भारतउपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के विदाई भाषण में बोले पीएम मोदी- 'आपकी वाकपटुता और भाषा पर पकड़ लाजवाब'

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस