लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: उपराष्ट्रपति के दामाद और सांसद राहुल कस्वां ने BJP से तोड़ा नाता, टिकट कटने से चल रहे नाराज MP ने लिखा ये संदेश

By आकाश चौरसिया | Updated: March 11, 2024 13:39 IST

राजस्थान के चुरू से सांसद राहुल कस्वां ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्राथमिक सदस्यता और सांसद पद से इस्तीफा देने की घोषणा सोमवार को की। सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर यह घोषणा की। वह आगामी लोकसभा चुनाव के लिए चुरू सीट से अपनी टिकट काटे जाने से नाराज चल रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल कस्वां ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्राथमिक सदस्यता और सांसद पद से इस्तीफा दियासांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर यह घोषणा कीआगामी लोकसभा चुनाव के लिए चुरू सीट से अपनी टिकट काटे जाने से नाराज चल रहे थे

Lok Sabha Elections 2024:राजस्थान के चुरू से सांसद और उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ के दामाद राहुल कस्वां ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्राथमिक सदस्यता और सांसद पद से इस्तीफा देने की घोषणा सोमवार को की। सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर यह घोषणा की। वह आगामी लोकसभा चुनाव के लिए चुरू सीट से अपनी टिकट काटे जाने से नाराज चल रहे थे।

उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'राम-राम' मेरे चूरू लोकसभा परिवार, मेरे परिवारजनों! आप सब की भावनाओं के अनुरूप, मैं सार्वजनिक जीवन का एक बड़ा फैसला लेने जा रहा हूँ। राजनीतिक कारणों के चलते आज इसी समय, मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं संसद सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूं।" 

सांसद ने यह भी लिखा, "समस्त भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं श्री अमित शाह जी का आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने मुझे 10 वर्षों तक चूरू लोकसभा परिवार की सेवा करने का अवसर दिया। विशेष आभार मेरे चूरू लोकसभा परिवार का, जिन्होंने मुझे सदैव बहुमूल्य साथ, सहयोग और आशीर्वाद दिया।" 

भाजपा ने चुरू सीट से इस बार नये चेहरे देवेंद्र झाझड़िया को टिकट दिया है। झाझड़िया पैरालंपिक में दो बार स्वर्ण व एक बार रजत पदक जीत चुके हैं।

जब से टिकट कटा है, तभी से राहुल कस्वां बागी तेवर अपनाएं हुए थे और इसी कड़ी में पिछले दिनों जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं न कहीं अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की थी। उन्होंने इस दृश्य को साझा करते हुए लिखा, "जयचंदों के बीच रहने वाले जयचंद, जयचंदों की बात करते हैं। कोई एक व्यक्ति चूरू लोकसभा के भविष्य को तय नहीं करेगा। चूरू लोकसभा के भविष्य को यहां की जनता तय करेगी"। 

इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, "कहते हैं सभी कि मेहनत और ईमानदार हूं, बस इसलिए ही तो विरोधियों को नागवार हूं, मुझको मेरे अपनों से मिलता है हौंसला, जिसका मैं सदैव खिदमत गुजार हूं। इस असीम स्नेह व आशीर्वाद के लिए आभार मेरे लोकसभा परिवार। आपका साथ, आपका विश्वास और आपका आशीर्वाद ही मेरी ताकत है, इसे सदैव बनाए रखिएगा। इस लोकसभा परिवार की प्रगति के लिए, बेहत्तर भविष्य के लिए अनवरत संघर्ष करता रहूंगा, यह वादा रहा"।

टॅग्स :राजस्थानलोकसभा चुनाव 2024लोकसभा संसद बिलBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?