लाइव न्यूज़ :

Vice-President Election 2022: विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के पक्ष में वोट देने का निर्णय, शिबू सोरेन ने की घोषणा 

By एस पी सिन्हा | Updated: August 3, 2022 15:35 IST

Vice-President Election 2022: झामुमो ने राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को हुए चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया था.

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड मुक्ति मोर्चा के वर्तमान में लोकसभा में एक और राज्यसभा में दो सांसद हैं.उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए 6 अगस्त को मतदान होना है.उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त होगा.

रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने बुधवार को यहां घोषणा की कि झामुमो उपराष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के पक्ष में मतदान करेगा.झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उपराष्ट्रपति चुनाव में पार्टी ने विपक्षी एकता में शामिल होने का फैसला लिया है.

पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन ने इस बात को स्पष्ट कर दिया है कि उपराष्ट्रपति चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा यूपीए के साथ होगी. इस बाबत झामुमो की ओर से पार्टी ने सभी सांसदों से मार्गेट अल्वा के पक्ष में वोट देने का निर्देश दिया है.

शिबू सोरेन की ओर सांसदों को जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि आप अवगत हैं कि आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव में प्रतिपक्ष की ओर से मार्गरेट अल्वा उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं. विचार के बाद उपराष्ट्रपति चुनाव में मार्गरेट अल्वा के पक्ष में मतदान का निर्णय लिया गया है.

उन्होंने लिखा है कि आप सभी सांसदों को निर्देशित किया जाता है कि 6 अगस्त को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में मार्गरेट अल्वा के पक्ष में मतदान करें. उपराष्ट्रपति चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के तीन सांसद शिबू सोरेन, विजय हांसदा और महुआ माजी मतदाता हैं.

उल्लेखनीय है कि झामुमो ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उमीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में सभी विधायकों और सांसदों को मतदान करने का निर्देश दिया था. आजादी के बाद पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त हुआ. बता दें कि उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए 6 अगस्त को मतदान होना है. उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त होगा.

टॅग्स :एम. वेकैंया नायडूजगदीप धनखड़मार्गरेट अल्वाझारखंडशिबू सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप