लाइव न्यूज़ :

Vibhav Kumar Arrested: अरविंद केजरीवाल 'आप' का दल-बल लेकर आज पहुंचेंगे भाजपा दफ्तर, दी गिरफ्तार करने की चुनौती, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 19, 2024 08:26 IST

अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर 13 मई को पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई कथित मारपीट के मामले में अपने सहयोगी विभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने विभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद खोला भाजपा के खिलाफ मोर्चाकेजरीवाल पार्टी के सांसदों और विधायकों के साथ दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय तक मार्च करेंगेउन्होंने कहा कि वो भाजपा दफ्तर आ रहे हैं, मोदीजी जिसे चाहे गिरफ्तार करके जेल में भेज दें

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर 13 मई को पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई कथित मारपीट के मामले में अपने सहयोगी विभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

सीएम केजरीवाल रविवार को विभव कुमार की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के सांसदों और विधायकों को लेकर नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय तक मार्च करने जा रहे हैं।

मामले में सीधा आरोप भाजपा पर लगाते हुए अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधी चुनौती दी और कहा कि वो पार्टी के सांसदों और विधायकों के साथ भाजपा मुख्यालय आ रहे हैं, वो जिसे चाहे गिरफ्तार करके जेल में भेज दें।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स  के अनुसार स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में शनिवार देर रात दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने विभव कुमार को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। दिल्ली पुलिस की टीम ने शनिवार को विभव कुमार को मुख्यमंत्री आवास से उठाया था, पुलिस को संदेह है कि बिभव सीएम हाउस सबूतों से छेड़छाड़ करने आये थे।

इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध स्थल यानी सीएम हाउस पर हुई वारदात को परखने के लिए दिल्ली पुलिस एक बार फिर रविवार को विभव कुमार को सीएम आवास ले जा सकती है।

वहीं आप ने आरोप लगाया है कि स्वाति मालीवाल भाजपा द्वारा रचित उस साजिश का हिस्सा थीं, जिसमें सीएम केजरीवाल को फंसाने और "ब्लैकमेल" करने की साजिश थी क्योंकि वह भ्रष्टाचार के मामले का सामना कर रही हैं और भाजपा पार्टी सांसद राघव चड्ढा और दिल्ली के मंत्रियों आतिशी और सौरभ भारद्वाज को जेल भेजना चाहती है।

इस संबंध में बीते शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मनीष सिसौदिया, सत्येंद्र जैन और संजय सिंह जैसे आप नेताओं को जेल भेजने का "खेल खेलने" का आरोप लगाया।

अरविंद केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि बीजेपी कह रही है कि वे आप सांसद राघव चड्ढा को भी भेजेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं अपने विधायकों और सांसदों के साथ कल (रविवार) दोपहर को भाजपा कार्यालय जाऊंगा ताकि प्रधानमंत्री जिसे चाहें उसे जेल भेज सकें।”

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024अरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीAam Aadmi Partyस्वाति मालीवालSwati Maliwal
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर