लाइव न्यूज़ :

मुस्लिम ड्राइवर होने की वजह से VHP सदस्य ने कैंसल की कैब, Ola ने दी नसीहत

By स्वाति सिंह | Updated: April 22, 2018 23:15 IST

अभिषेक मिश्रा का ट्विटर अकाउंट वेरिफाइड है। इसमें डिफेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण और पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान के साथ-साथ अन्य कैबिनेट नेता भी उन्हें मिश्रा को फॉलो करते हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 22 अप्रैल: लखनऊ के विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के सदस्य ने अभी हाल ही में अपने ओला कैब की बुकिंग इसलिए रद्द कर दी क्योंकि उसका ड्राइवर एक मुस्लिम था। इस बात की जानकरी उसने खुद अपने ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट कर के दी। इसके बाद से उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। अभिषेक मिश्रा नाम के एक ओला यूजर ने ओला कैब को इसलिए कैंसल कर दिया था क्योंकि उसका ड्राइवर मुस्लिम था। इसके बाद अभिषेक ने कैंसल की गई कैब से जुड़ा स्क्रीनशॉट ट्विटर पर डालते ट्वीट किया 'वह अपने पैसे 'जिहादियों' को नहीं देना चाहते।' इसके बाद से उनका यह ट्वीट खूब वायरल हुआ है। अभिषेक ने अपने आप को वीएचपी का सोशल मीडिया एडवाइजर और 'हिंदुत्व थिंकर' बताया है।

बता दें कि अभिषेक मिश्रा का ट्विटर अकाउंट वेरिफाइड है। इसमें डिफेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण और पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान के साथ-साथ अन्य कैबिनेट नेता भी उन्हें मिश्रा को फॉलो करते हैं। मिश्रा के ट्वीट पर ओला ने अपना जवाब भी दिया है।

इसके बाद इसे लेकर कांग्रेस के सांसद शशि थरूर और दिल्ली कांग्रेस नेता शर्मिस्त मुखर्जी समेत कई ट्विटर यूजर ने अभिषेक के इस ट्वीट की निंदा की थी। शशि थरूर ने पर हमला करते हुए लिखा 'ऐसे लोगों को प्रशंसा और 'फॉलो' करने के बजाए बहिष्कृत करना चाहिए। 'मुझे ऐसा भारत याद है जहां लोग इस तरह सोच रखने वालों का बहिष्कार करते थे बजाए उन्हें 'फॉलो' करने के। उन्होंने इस ट्वीट को हैशटैग ब्रिंगइंडियननेसबैक के साथ पोस्ट किया।

इसके साथ ही पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की पुत्री शर्मिस्था मुख़र्जी ने भी बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखा @नरेन्द्र मोदी ने ओला कैब को रद्द कर दिया क्योंकि ड्राइवर एक मुसलमान था इस तस्वीर से यह स्पष्ट है कि अगर बीजेपी सत्ता में लौट आएगी तो होगा! जय हेल (नरक) बीजेपी।'

इसके बाद अभिषेक ने अपना बचाव करते हुए दोबारा ट्वीट किया 'हिंदू और हिंदू देवताओं को कठुआ घटना में भी बदनाम किया गया था। लोग मुझ पर हमला कर रहें हैं, क्या मुझे अपने लिए चुनने का अधिकार नहीं है? अगर वह कठुआ घटना में हनुमान जी पोस्टर के खिलाफ अभियान चला सकते हैं, तो फिर उन्हें जवाब के लिए तैयार रहना चाहिए। 

इस मामले पर ओला ने भी ट्वीट करके अभिषेक को लताड़ा है। उन्होंने लिखा "ओला हमारे देश की तरह एक धर्मनिरपेक्ष मंच है। यहां हम जाति, धर्म, लिंग या मजहब के आधार पर अपने ड्राइवर और ग्राहकों के साथ भेदभाव नहीं करते हैं। हम अपने सभी ग्राहकों और ड्राइवरों से हर किसी व्यक्ति के साथ सम्मान से पेश आने का आग्रह करते हैं।'

 

टॅग्स :ओलाशशि थरूरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

कारोबार2024 में 96997 रुपये में खरीदा?, खराब इलेक्ट्रिक स्कूटर बदलिए या पूरा पैसा लौटाए?, उपभोक्ता आयोग ने ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजीज को दिया ऑर्डर?

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतकेरल विधानसभा चुनावः मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?, शशि थरूर ने कहा-निर्वाचित विधायकों ही बने सीएम, भाजपा खाता खोल बहुत?

कारोबारएआई शिखर सम्मेलनः राहुल गांधी ने कहा-तमाशा?, शशि थरूर बोले-बेहद शानदार, कहा-बड़े आयोजन में ‘‘कुछ छोटी-मोटी गड़बड़ियां’’ हो सकती...

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप