लाइव न्यूज़ :

नोएडा में वाहन चोर गिरोह का खुलासा, एनसीआर से गाड़ियां चुराकर अन्य प्रदेशों में बेचते थे

By भाषा | Updated: December 29, 2020 15:06 IST

Open in App

नोएडा, 29 दिसंबर नोएडा पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग का खुलासा किया है जो चोरी की गई कारों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर और उन्हें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से ले जाकर जम्मू-कश्मीर व गुजरात में बेचते थे। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों के पास से कई लग्जरी कारें भी बरामद की हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये वाहन चोर नोएडा के सेक्टर 70 स्थित एक पीजी में एक साल से ठहरे हुए थे, यहीं से ये लोग अपना गिरोह चला रहे थे।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) राजेश एस ने बताया, ‘‘28 दिसंबर की रात को थाना सेक्टर 58 के प्रभारी अनिल कुमार ने एक सूचना के आधार पर सेक्टर 61 के पास से आठ वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए वाहन चोरों के नाम मोहम्मद आसिफ पुत्र जरीफ अहमद निवासी जनपद मुरादाबाद, मोहम्मद अशरफ भट्ट निवासी श्रीनगर जम्मू कश्मीर, रवि सोलंकी निवासी राजकोट गुजरात, कुलदीप कुमार वर्मा निवासी मुरादाबाद, मोहम्मद हसन निवासी संभल, मनोज पाल निवासी हाथरस, मोहम्मद आमिर निवासी मुरादाबाद, राजेश शर्मा उर्फ पंडित निवासी आगरा को गिरफ्तार किया है।’’

उन्होंने बताया कि वाहन चोरों के पास से पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से चोरी की गई चार फॉर्च्यूनर कार, एक क्रेटा कार, एक डस्टर कार, एक होंडा सिटी कार तथा दो स्विफ्ट कार बरामद की है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग चोरी के वाहनों के फर्जी आरसी तैयार कर उनके असली चैसिस व इंजन नंबर मिटा कर, फर्जी इंजन व चेसिस नंबर बनाकर गाड़ियों की खरीद-फरोख्त करते थे।

अधिकारी ने बताया, ‘‘वाहन चोर सेक्टर 70 स्थित एक पीजी में एक वर्ष से ठहरे हुए थे। इनके पास से पुलिस ने दो लाख रुपये नगद, फर्जी आरसी, दो प्रेस स्टीकर, दो प्रेस आईडी कार्ड, एक गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के सहायक कमिश्नर का आईडी कार्ड, 74 चाबियां, ड्रिल मशीन, लॉक खोलने में प्रयोग होने वाली मशीन आदि बरामद किया है।’’

उन्होंने बताया कि इस गैंग के लोग जम्मू कश्मीर व गुजरात से फ्लाइट से दिल्ली आते थे तथा यहां से चोरी के वाहनों को चला कर वहां ले जाते थे। उन्होंने बताया कि ये लोग अपने वाहनों पर प्रेस व भारत सरकार का फर्जी स्टीकर लगाकर चलते थे ताकि पुलिस इन्हें चेकिंग के दौरान ना रोके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान