लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में पेट्रोल, डीजल पर वैट तीन रुपये प्रति लीटर घटा

By भाषा | Updated: November 4, 2021 13:36 IST

Open in App

भुवनेश्वर, चार नवंबर केन्द्र सरकार द्वारा ईंधन पर उत्पाद शुल्क घटाए जाने के एक दिन बाद ओडिशा सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर मूल्य संवर्धित कर (वैट) तीन रुपये प्रति लीटर कम करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। यह आदेश पांच नवंबर आधी रात के बाद से प्रभावी हो जाएगा।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि आम आदमी को राहत देने के मकसद से यह कदम उठाया गया है, इससे राज्य के राजस्व को सालाना 1,400 करोड़ रुपये का नुकसान होगा।

बयान में कहा गया कि यह केंद्र सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क में कमी के कारण राज्य को होने वाले नुकसान के अतिरिक्त होगा। बयान में कहा गया है कि कुल मिलाकर राज्य को सालाना लगभग 2,000 करोड़ रुपये का नुकसान होगा। नई दरें लागू होने के बाद डीजल की कीमत प्रति लीटर 100 रुपये से कम हो जाएंगी, जबकि पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से कुछ अधिक होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर