लाइव न्यूज़ :

अपने ही घर में  विरोध का सामना कर रहीं सीएम राजे, BJP कार्यकर्ताओं ने कहा-वसुंधरा-वापस जाओ

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 12, 2018 15:04 IST

मामला ऐसा है कि प्रदेश के झालावाड़ में बीजेपी कार्यकर्ता ने नौ अगस्त को 'भारत छोड़ो आंदोलन' की वर्षगांठ पर एक बाइक रैली निकाली थी।

Open in App

जयपुर, 12 अगस्तःराजस्थान विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आता जा रहा है वैसे-वैसे पार्टियां अपने चुनाव प्रचार की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं में गुस्सा भी देखा जा रही है। यह गुस्सा सूबे की मुखिया वसुंधरा राजे को अपने घर में ही देखने को मिल रहा है। उन्हें पार्टी कार्यकर्ता वापस जाने के लिए कह रहे हैं।

दरअसल, मामला ऐसा है कि प्रदेश के झालावाड़ में बीजेपी कार्यकर्ता ने नौ अगस्त को 'भारत छोड़ो आंदोलन' की वर्षगांठ पर एक बाइक रैली निकाली थी, जिसका नेतृत्व बीजेपी कार्यकर्ता प्रमोद शर्मा ने किया था। इस रैली में कार्यकर्ताओं ने तख्ती थाम रखी थी, जिस पर 'वसुंधरा-वापस जाओ, वसुंधरा-झालावाड़ छोड़ो' लिखा हुआ था।

मिली जानकारी के अनुसार, इस रैली में 1,000 से ज्यादा बीजेपी कार्यकर्ताओं शामिल थे। वहीं, पार्टी कार्यकर्ता करीब 500 बाइक पर सवार होकर झालावाड़ और इसके पड़ोसी क्षेत्र झालरापाटन शहरों के बाजारों से गुजरे। 

इस मामले को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता प्रमोद शर्मा का कहना था कि कार्यकर्ताओं ने 'भारत छोड़ो आंदोलन' की तर्ज पर 'वसुंधरा झालावाड़ छोड़ो' आंदोलन शुरू किया। झालावाड़ जिले में विकास की कमी मसूस की गई और भ्रष्टाचार से लोग परेशान हो गए हैं। सीएम राजे अपनी विधानसभा में आमजन के लिए कुछ नहीं किया।

वहीं, प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को अपने विधानसभा क्षेत्र झालावाड़ में पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध के बावजूद सूबे में भारी जीत का भरोसा है। उनका दावा है कि बीजपी आनवाले विधानसभा चुनाव में कुल 180 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। 

आपको बता दें, वसुंधरा राजे झालावाड़ जिले की झालरापाटन सीट से विधायक हैं, जबकि उनके बेटे दुष्‍यंत सिंह झालावाड़-बारां सीट से सांसद हैं।देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :वसुंधरा राजेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर