लाइव न्यूज़ :

वाराणसी से नरेंद्र मोदी के खिलाफ ताल ठोंकने वाले बाहुबली अतीक अहमद ने छोड़ा मैदान, मतदाताओं से की ये अपील

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 13, 2019 10:53 IST

अतीक अहमद ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी सीट से निर्दलीय पर्चा दाखिल किया था लेकिन अब उन्होंने मैदान छोड़ने का फैसला लिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे चुनाव प्रचार के लिए परोल ना मिलने की वजह से उन्होंने चुनाव मैदान से हटने का फैसला किया है। उन्होंने पत्र में लिखा कि देश में ऐसी विचारधारा के लोग भी मौजूद हैं जो लोकतंत्र को समाप्त कर हिटलरशाही लाना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ निर्दलीय ताल ठोंकने वाले बाहुबली अतीक अहमद ने चुनावी मैदान छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने जेल से मीडिया को चिट्ठी लिखकर इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए परोल ना मिलने की वजह से उन्होंने चुनाव मैदान से हटने का फैसला किया है। उन्होंने पत्र में किसी भी दल को समर्थन ना देने की भी बात कही है।

अतीक अहमद को नहीं मिली परोल

अतीक अहमद ने वाराणसी संसदीय सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया था। उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए एमपी-एमएलए कोर्ट और हाई कोर्ट से परोल की अपील की लेकिन ठुकरा दी गई। उन्होंने अन्य पार्टियों से भी समर्थन की गुहार लगाई थी लेकिन किसी ने समर्थन नहीं दिया। समर्थन और परोल ना मिलने से निराश अतीक अहमद ने मत विभाजन ना हो इसलिए चुनावी मैदान छोड़ने की घोषणा की।

बीजेपी पर साधा निशाना

अतीक अहमद ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने पत्र में लिखा कि देश में ऐसी विचारधारा के लोग भी मौजूद हैं जो लोकतंत्र को समाप्त कर हिटलरशाही लाना चाहते हैं। उन्होंने मतदाताओं से साम्प्रदायिक ताकतों को हराने की अपील की। इससे पहले पूर्व बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव ने भी नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। उन्हें सपा ने टिकट भी दिया लेकिन नामांकन रद्द होने की वजह से वो चुनाव से बाहर हो गए।

टॅग्स :लोकसभा चुनाववाराणसीनरेंद्र मोदीउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो