लाइव न्यूज़ :

अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की सड़कों पर देर रात निकले पीएम मोदी, चप्पे-चप्पे का लिया जायजा

By भाषा | Updated: July 15, 2018 05:08 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए आज देर रात नगर भ्रमण पर निकले। मोदी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आये हुए हैं। मोदी ने इस दौरान काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) स्थित नये विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। 

Open in App

वाराणसी, 15 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए आज देर रात नगर भ्रमण पर निकले। मोदी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आये हुए हैं। मोदी ने इस दौरान काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) स्थित नये विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। 

मंदिर में दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी अपने काफिले के साथ रवींद्रपुरी होते हुए सोनारपुरा, गोदौलिया, ज्ञानवापी होते हुए टाउनहाल पहुंचे। रंगीन रोशनी में नहाये टाउनहाल के पुरातन भवन की रौनक को निहारते हुए प्रधानमंत्री लोहटिया होते हुए कबीरचौरा पहुंचे। पीएम मोदी ने पिपलानी कटरा तिराहे पर संत कबीर से जुड़े़ मूर्तिशिल्प को देखने के बाद वहां संगीतकारों के मोहल्ले में तैयार किए गए ‘हेरिटेज वाक’ का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री इसके बाद लहुराबीर, तेलियाबाग होते हुए नदेसर स्थित दूरदर्शन टावर गए जहाँ से कैंट होते हुए अपने विश्राम स्थल डीजल रेल कारखाना (डीरेका) आ गए। 

मोदी डीरेका में रात्रि विश्राम करेंगे और कल प्रबुद्धजनों से मुलाकात करके मिर्जापुर रवाना हो जायेंगे। प्रधानमंत्री दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आये हुए हैं। प्रधानमंत्री ने शाम में एक जनसभा को संबोधित करने के साथ ही 937 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवाराणसीबनारस हिंदू विश्वविद्यालययोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब