लाइव न्यूज़ :

जन्मदिन मनाने के लिए नहीं मिले 2000 रुपये तो बेटे ने नदी में लगा दी छलांग, पिता बचाने के लिए कूदे और फिर...

By वैशाली कुमारी | Updated: July 4, 2021 22:04 IST

वाराणसी में एक बेटे ने अपना जन्मदिन मनाने के लिए पिता से 2000 रुपये मांगे तो पिता ने पैसे देने से इंकार कर दिया। इस बात से नाराज बेटे ने राजघाट स्थित मालवीय ब्रिज से गंगा नदी में छलांग लगा दी।

Open in App
ठळक मुद्देपिता को तो रेस्क्यू टीम ने बचा लिया  लेकिन अभी तक बेटे का पता नहीं चल पाया हैपुलिस के मुताबिक बेटे का नाम अश्वनी केसरी था जबकि पिता का नाम मनोज केसरी थापिता मनोज को वाराणसी के कबीर चौराहा डिविजनल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था

वाराणसीउत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक बेटे ने अपना जन्मदिन मनाने के लिए पिता से 2000 रुपये मांगे तो पिता ने पैसे देने से इंकार कर दिया। इस बात से नाराज बेटे ने वाराणसी के राजघाट स्थित मालवीय ब्रिज से गंगा नदी में छलांग लगा दी। बेटे को नदी में कूदते देख पीछे से पिता ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। 

पिता को तो रेस्क्यू टीम ने बचा लिया  लेकिन अभी तक बेटे का पता नहीं चल पाया है। एनडीआरएफ की टीम ने बेटे और पिता को ब्रिज पर से नदी में छलांग लगाते देख लिया था जिसके बाद उन्होंने पिता को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन अभी तक बेटे को  ट्रेस नहीं कर पाया है। 

पुलिस के मुताबिक बेटे का नाम अश्वनी केसरी था जबकि पिता का नाम मनोज केसरी था, जिन्होंने शनिवार को बनारस के मालवीय बृज से गंगा नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने बताया कि अश्वनी ने अपने पिता मनोज से अपना जन्मदिन मनाने के लिए ₹2000 की मांग की थी। पिता ने मना कर दिया तो वह घर से राजघाट ब्रिज की ओर भागने लगा और उसके पिता उसका पीछा करने लगे।

अश्वनी ब्रिज पर पहुंचकर वहीं से गंगा नदी में छलांग लगा दी उसके पिता ने उसे बचाने के लिए पीछे से छलांग लगा दी। पिता मनोज को तो इंडिया रख की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है लेकिन अभी बेटा अश्वनी गुम है।

पिता मनोज को वाराणसी के कबीर चौराहा डिविजनल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां पुलिस ने उनसे उनकी बेटी के बारे में पूछताछ की। जैसे ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम को या खबर मिलेगी अश्वनी और उसके पिता नदी में कूद गए हैं तो पिता को मछुआरों की मदद से तुरंत रेस्क्यू कर लिया गया लेकिन अभी तक बेटे की खोज नहीं हो सकी है। पिता मनोज केसरी एक जनरल स्टोर चलाते हैं।

टॅग्स :वाराणसीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर