लाइव न्यूज़ :

वंशधारा नदी जल विवाद: उच्चतम न्यायालय ने ओडिशा की याचिकाओं पर आंध्र प्रदेश से जवाब मांगा

By भाषा | Updated: September 24, 2021 22:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 सितंबर उच्चतम न्यायालय ने वंशधारा जल विवाद अधिकरण के अंतरिम आदेशों के खिलाफ ओडिशा द्वारा दायर याचिकाओं पर आंध्र प्रदेश सरकार को शुक्रवार को नोटिस जारी किया।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना की पीठ ने आंध्र प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया तथा अंतिम निपटारे के वास्ते मामले को नवंबर में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया। पीठ ने कहा कि इस तरह के मामलों का शीघ्र निस्तारण होना चाहिए।

न्यायालय ने ओडिशा की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल सुब्रह्मण्यन और आंध्र प्रदेश की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता सी एस वैद्यनाथन से कहा कि वे संयुक्त रूप से एक सुविधाजनक नोट दायर कर अंतरराज्यीय विवाद तथा अन्य संबंधित दस्तावेजों का ब्योरा दें।

इसने मामले को दीपावली के बाद सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया और आंध्र प्रदेश सरकार को ओडिशा की याचिकाओं पर जवाब दायर करने के लिए चार सप्ताह का समय प्रदान कर दिया।

ओडिशा सरकार ने दोनों राज्यों द्वारा नेरादी बैराज का संयुक्त सर्वेक्षण किए जाने के निर्देश संबंधी अधिकरण के आदेशों को चुनौती दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर