लाइव न्यूज़ :

Vande Bharat Train: मुंबई-गांधीनगर मार्ग पर यात्रियों की संख्या सबसे अधिक, बिलासपुर-नागपुर मार्ग पर नहीं मिल रहे यात्री!, देखें 8 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों की संख्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2023 19:46 IST

Vande Bharat Train: आठ ट्रेन ने 1,635 यात्राएं की हैं, 20 लाख से अधिक यात्रियों को पहुंचाया है और इस वर्ष अब तक 100.72 प्रतिशत की अधिभोग दर दर्ज की है। 

Open in App
ठळक मुद्देपहली वंदे भारत एक्सप्रेस 2019 में शुरू की गई थी।आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।दस फरवरी को दो और वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की गई, कुल संख्या 10 हो गई है।

नई दिल्लीः इस वित्त वर्ष में जनवरी तक देश की आठ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की संख्या सबसे कम रही जबकि मुंबई-गांधीनगर मार्ग पर यात्रियों की संख्या सबसे अधिक रही। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

आंकड़ों से पता चला है कि बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में अधिभोग दर 55 प्रतिशत थी, जबकि मुंबई और गांधीनगर के बीच चलने वाली ट्रेन में यह 126 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिभोग दर से आशय उपलब्ध सीट के मुकाबले टिकट की मांग से हैं। वंदे भारत ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम हैं।

दस फरवरी को दो और वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की गई जिससे ऐसी ट्रेन की कुल संख्या 10 हो गई है। इन दोनों ट्रेन के आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। बिलासपुर और नागपुर, नयी दिल्ली और अम्ब अन्दौरा (हिमाचल प्रदेश) और चेन्नई सेंट्रल (एमएएस) तथा मैसूर जंक्शन के बीच वंदे भारत ट्रेन ने चालू वित्त वर्ष के दौरान क्रमशः 55 प्रतिशत, 70 प्रतिशत और 75 प्रतिशत की औसत अधिभोग दर दर्ज की जो पांच अन्य मार्गों पर दर्ज 100 प्रतिशत औसत से कम है। मुंबई और गांधीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन दोनों दिशाओं में सबसे लोकप्रिय थी।

समीक्षाधीन अवधि के दौरान मुंबई-गांधीनगर मार्ग पर 126.24 प्रतिशत जबकि गांधीनगर-मुंबई मार्ग पर अधिभोग दर 127.74 प्रतिशत रही। सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम मार्ग पर अधिभोग दर 125.76 प्रतिशत थी, जबकि नयी दिल्ली और वाराणसी के बीच चलने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस में यह 125.76 प्रतिशत दर्ज की गई।

100 फीसदी से ज्यादा अधिभोग दर वाली ट्रेन में प्रतीक्षारत यात्री भी शामिल थे। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस 2019 में शुरू की गई थी। इस तरह की आठ ट्रेन ने 1,635 यात्राएं की हैं, 20 लाख से अधिक यात्रियों को पहुंचाया है और इस वर्ष अब तक 100.72 प्रतिशत की अधिभोग दर दर्ज की है। 

टॅग्स :Vande Bharat ExpressdelhiमुंबईनागपुरगुजरातGujaratVande Bharat
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?