लाइव न्यूज़ :

वैष्णो देवी की यात्रा को लेकर होने जा रहा है बड़ा बदलाव, अगस्त से बंद हो जाएगा 60 साल पुराना ये सिस्टम, जानिए डिटेल

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 25, 2022 10:04 IST

वैष्णो देवी की यात्र पर जाने की योजना अगर आप बना रहे हैं तो ये जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, यात्रा पर्ची सिस्टम अब पूरी तरह से बंद हो जाएगा। इसकी जगह अब आरएफआईडी कार्ड लेना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देवैष्णो देवी में 60 साल से चला आ रहा यात्रा पर्ची सिस्टम अगस्त से हो जाएगा पूरी तरह बंद।श्रद्धालुओं को अब यात्रा पर्ची की बजाय आरएफआईडी कार्ड लेना होगा जो पूरी तरह से चिपयुक्त है।कार्ड में श्रद्धालु की फोटो के साथ पूरी तरह की जानकारी दी गई होगी, हर किसी के लिए जरूरी होगा कार्ड।

जम्मू: वैष्णो देवी में 60 साल से चला आ रहा यात्रा पर्ची सिस्टम अब पूरी तरह से बंद हो जाएगा। नया सिस्टम शुरू होने के बाद आपको यात्रा पर्ची की बजाय आरएफआईडी कार्ड लेना होगा। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर श्राइन बोर्ड की तरफ से ऐसा कदम उठाए जा रहे हैं।

अगर आप माता वैष्णो देवी के दर्शन कर चुके हैं तो आपको पता होगा कि यात्रा पर्ची के बिना श्रद्धालुओं को बाणगंगा पर प्रवेश नहीं दिया जाता है। यानी आपकी यात्रा का पहला पड़ाव यात्रा पर्ची लेकर बाणगंगा से प्रवेश करना है। अह आने वाले समय में आपको दर्शन करने के लिए यात्रा पर्ची नहीं मिलेगी। जी हां, श्राइन बोर्ड यात्रा पर्ची की जगह नई टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। नई तकनीक लागू होने के बाद 60 साल से चली आ रही यात्रा पर्ची की परंपरा खत्म हो जाएगी।

दरअसल, 1 जनवरी 2022 को भवन पर हुए हादसे के बाद श्राइन बोर्ड की तरफ से यात्रियों की सुरक्षा के लिए कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं। उसमें से यात्री पर्ची की बजाय नई तकनीकयुक्त रेडियो फ्रिकवेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) सर्विस भी एक है। 

अगस्त से आरएफआईडी कार्ड होगा जरूरी

नई आरएफआईडी सर्विस को अगस्त महीने से जरूरी कर दिया गया है। यानी अगले महीने से यदि आप दर्शन के लिए जाते हैं तो आपको यात्री पर्ची लेने की जरूरत नहीं होगी।

आरएफआईडी कार्ड पूरी तरह से चिपयुक्त है, जिसे सर्वर के साथ कनेक्ट किया जाएगा। इसके लिए बाकायदा कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। कार्ड में श्रद्धालु की फोटो के साथ पूरी तरह की जानकारी दी गई होगी। यात्रा शुरू करने से पहले श्राइन बोर्ड के यात्रा पंजीकरण काउंटर से आरएफआईडी कार्ड मिलेगा। 

यात्रा पूरी होने के बाद इस कार्ड को श्रद्धालु को वापस करना होगा। इस कार्ड को मेट्रो टोकन की तरह कई बार यूज किया जा सकता है।

एक आरएफआईडी की कीमत 10 रुपये है। लेकिन श्राइन बोर्ड की तरफ से श्रद्धालुओं को यह निशुल्क दिया जाएगा। श्राइन बोर्ड ही इसका खर्चा उठाएगा। आरएफआईडी कार्ड का टेंडर श्राइन बोर्ड ने पुणे की एक कंपनी को दिया है। 

वैष्णो देवी यात्रा: ऑनलाइन पंजीकरण कराने पर क्या होगा

यदि आप ऑनलाइन पंजीकरण करते हैं तो कटड़ा पहुंचने पर आपके फोन पर मैसेज आएगा कि आपको कितने बजे, किस काउंटर पर जाकर आरएफआईडी कार्ड लेना है। इसके लिए वायरलैस फिडेलिटी फैसलिटी विकसित की जा रही है।

जानकारी के लिए सबसे पहले वर्ष 1962 में सूचना विभाग ने श्रद्धालुओं के लिए यात्रा पर्ची का सस्टिम शुरू किया था। फिर वर्ष 1970 में पर्यटन विभाग ने यात्रा पर्ची की जिम्मेदारी संभाली। 1986 में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के गठन के बाद यात्रा पर्ची की जिम्मेदारी श्राइन बोर्ड ने अपने हाथों में ले ली। अब इस सुविधा को बंद करके आरएफआईडी कार्ड सिस्टम लागू किया जा रहा है।

टॅग्स :वैष्णो देवी मंदिरजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो