लाइव न्यूज़ :

Vaishno Devi Stampede: भगदड़ में 12 लोगों की मौत, समिति गठित, जानिए वर्ष 2000 के बाद घटी ऐसी प्रमुख घटनाएं...

By भाषा | Updated: January 1, 2022 20:04 IST

Vaishno Devi Stampede: जम्मू कश्मीर प्रशासन ने कहा कि वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ पर प्रमुख सचिव (गृह) की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई और दिल्ली के दो लोग तथा जम्मू और हरियाणा का एक-एक श्रद्धालु शामिल हैं।नासिक जिले में कुंभ मेले में पवित्र स्नान के दौरान मची भगदड़ में 39 लोग मारे गए थे।नारियल तोड़ने से सीढ़ियों पर फिसलन हो गई थी जिसमें कुछ लोग फिसलकर गिर गए।

Vaishno Devi Stampede: जम्मू कश्मीर में रियासी जिले के त्रिकुटा की पहाड़ियों पर स्थित वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ में जान गंवाने वाले 12 लोगों में से सात श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के और तीन दिल्ली के थे। अधिकारियों ने बताया कि दो अन्य श्रद्धालु ममता (38) और धीरज कुमार (26) क्रमश: हरियाणा और जम्मू कश्मीर के थे।

प्राधिकारियों द्वारा जारी मृतकों की सूची के अनुसार, उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं की पहचान श्वेता सिंह (35), धरमवीर सिंह (35), विनीत कुमार (38), अरुण प्रताप सिंह (30), मोनु शर्मा (32), मोहिंदर गौड़ (26) और नरेंद्र कश्यप (40) के रूप में हुई है।

दिल्ली के तीन श्रद्धालुओं की पहचान आकाश कुमार (29), सोनू पांडे (24) और विनय कुमार (24) के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि घटना में घायल 16 लोगों को ककरियाल में श्री माता वैष्णो देवी नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से छह को आवश्यक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के रत्नेश पांडे (25) और आशीष कुमार जायसवाल (25), राजस्थान के प्रशांत हाडा (30), नितिन गर्ग (30), जम्मू की आद्या महाजन (16) और साहिल कुमार (22), दिल्ली की शिवानी (25), सरिता (42), मध्य प्रदेश के भवर लाल पाटीदार (47) और पंजाब के सुमित (29) का इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल से जिन लोगों को छुट्टी दे दी गयी है, उनमें मुंबई और दिल्ली के दो लोग तथा जम्मू और हरियाणा का एक-एक श्रद्धालु शामिल हैं।

भारत में मंदिरों और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में भगदड़ की प्रमुख घटनाएं

भारत में गत कुछ वर्षों के दौरान मंदिरों और अन्य हिंदू धार्मिक कार्यक्रमों में भगदड़ की घटनाओं में सैकड़ों लोगों की मौत हुई है। देश में वर्ष 2000 के बाद घटी ऐसी प्रमुख घटनाएं निम्न लिखित हैं।

- 27 अगस्त, 2003: महाराष्ट्र के नासिक जिले में कुंभ मेले में पवित्र स्नान के दौरान मची भगदड़ में 39 लोग मारे गए थे और लगभग 140 अन्य घायल हो गए थे।

- 25 जनवरी, 2005: महाराष्ट्र के सतारा जिले के मंधारदेवी मंदिर में एक वार्षिक तीर्थयात्रा के दौरान 340 से अधिक श्रद्धालुओं की कुचल कर मौत हो गई और सैकड़ों अन्य घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालुओं द्वारा नारियल तोड़ने से सीढ़ियों पर फिसलन हो गई थी जिसमें कुछ लोग फिसलकर गिर गए।

- 3 अगस्त, 2008: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के नैना देवी मंदिर में भूस्खलन की अफवाह के कारण मची भगदड़ में 162 लोगों की मौत हो गई, 47 अन्य घायल हो गए।

- 30 सितंबर, 2008: राजस्थान के जोधपुर शहर में चामुंडा देवी मंदिर में बम विस्फोट की अफवाहों के कारण मची भगदड़ में लगभग 250 भक्तों की मौत हो गई और 60 से अधिक घायल हो गए।

- 4 मार्च, 2010: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में कृपालु महाराज के राम जानकी मंदिर में मची भगदड़ में लगभग 63 लोगों की मौत हो गई थी। ये लोग वहां मुफ्त कपड़े और भोजन लेने के लिए एकत्रित हुए थे।

- 8 नवंबर, 2011: हरिद्वार में गंगा नदी के किनारे हर-की-पौड़ी घाट पर मची भगदड़ में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई।

- 19 नवंबर, 2012: पटना में गंगा नदी के किनारे अदालत घाट पर छठ पूजा के दौरान एक अस्थायी पुल के ढह जाने से लगभग 20 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

- 13 अक्टूबर, 2013: मध्य प्रदेश के दतिया जिले में रतनगढ़ मंदिर के पास नवरात्रि उत्सव के दौरान मची भगदड़ में 115 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए। भगदड़ इस अफवाह से शुरू हुई थी कि श्रद्धालु जिस नदी पुल को पार कर रहे हैं, वह ढहने वाला है।

- 3 अक्टूबर, 2014: पटना के गांधी मैदान में दशहरा समारोह समाप्त होने के तुरंत बाद मची भगदड़ में 32 लोगों की मौत हो गई थी और 26 अन्य घायल हो गए थे।

- 14 जुलाई, 2015: आंध्र प्रदेश में राजमुंदरी में गोदावरी नदी के तट पर एक प्रमुख स्नान स्थल पर मची भगदड़ में 27 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए, वहां 'पुष्करम' उत्सव की शुरुआत के दिन भक्तों की भारी भीड़ जमा थी।

- 1 जनवरी, 2022: जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ के कारण मची भगदड़ में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक अन्य घायल हो गए।

टॅग्स :वैष्णो देवी मंदिरजम्मू कश्मीरहिमाचल प्रदेशदिल्लीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?