लाइव न्यूज़ :

बच्चों को भी जल्द मिल सकती है राहत, 12 से 18 साल के बच्चों के लिए जुलाई-अगस्त में शुरू हो सकता है वैक्सीनेशन प्रोग्राम

By अभिषेक पारीक | Updated: June 27, 2021 20:33 IST

केंद्र सरकार ने रविवार को कहा कि 12 से 18 साल के बच्चों के लिए जुलाई या अगस्त से वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू हो सकता है। 

Open in App
ठळक मुद्दे12 से 18 साल के बच्चों के लिए जुलाई या अगस्त में वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू हो सकता है। जायडस कैडिला की कोविड-19 वैक्सीन जायकोव-डी का परीक्षण लगभग पूरा हो चुका है। कंपनी ‘जायकोव-डी’ के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी के लिए आवेदन कर सकती है। 

कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के बाद डेल्टा प्लस वेरिएंट ने चिंता बढ़ा दी है। तीसरी लहर में सबसे ज्यादा बच्चों के प्रभावित होने की बात की जा रही है। ऐसे में केंद्र सरकार ने रविवार को कहा कि 12 से 18 साल के बच्चों के लिए जुलाई या अगस्त से वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू हो सकता है। 

टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह के कोविड-19 कार्य समूह के प्रमुख डॉ. एनके अरोड़ा ने कहा कि दवा उत्पादक कंपनी जायडस कैडिला की कोविड-19 वैक्सीन जायकोव-डी का परीक्षण लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में जुलाई के आखिर या फिर अगस्त से हम 12 से 18 उम्र की आयुवर्ग के बच्चों को वैक्सीन देना शुरू किया जा सकता है। 

सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक दवा निर्माता कंपनी जायडस कैडिला जल्द ही भारत के औषधि महानियंत्रण के समक्ष अपने कोविड-19 रोधी टीके ‘जायकोव-डी’ के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी के लिए आवेदन कर सकती है। कंपनी का दावा है कि इस वयस्कों और बच्चों दोनों को दिया जा सकता है।

एक दिन पहले 26 जून को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के प्रमुख डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि बच्चों के लिए कोविड-19 टीकों की उपलब्धता एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी और इससे स्कूल खुलने तथा उनके लिए बाहर की गतिविधियों के लिए मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि भारत बायोटेक के टीके कोवैक्सीन के दो से 18 साल आयुवर्ग के बच्चों पर किए गए दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षण के आंकड़ों के सितंबर तक आने की उम्मीद है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो