लाइव न्यूज़ :

झारखंड में 14 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण प्रारंभ होगा:हेमन्त

By भाषा | Updated: May 10, 2021 22:39 IST

Open in App

रांची, 10 मई झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को घोषणा की कि युवा वर्ग को कोरोना से बचाने के लिए राज्य में आगामी 14 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का भी टीकाकरण प्रारंभ किया जायेगा।

सोरेन ने संथाल एवं पलामू प्रमंडल के सभी सांसदों तथा विधायकों के साथ कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विचार विमर्श के दौरान घोषणा की कि राज्य में आगामी 14 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का भी टीकाकरण प्रारंभ किया जायेगा ताकि युवा वर्ग को भी कोरोना वायरस से बचाया जा सकेगा।

इससे पूर्व राज्य में कोविड-19 टीके की कमी के चलते केन्द्र सरकार की घोषणा के अनुरूप एक मई से 18 वर्ष से 45 वर्ष तक के आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण का शुभारंभ नहीं किया जा सका था।

सोमवार को बैठक में सोरेन ने कहा कि अब कोविड-19 के तीसरे लहर से लड़ने की तैयारी आवश्यक है जिसे देखते हुए राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने अपने आवासीय कार्यालय से ‘बिरसा जीवन आयुष कार्यक्रम’ का ऑनलाइन शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वैश्विक महामारी पर काबू पाने के लिए राज्य सरकार कई नए आयामों पर कार्य कर रही है तथा आज इस कड़ी में एक और कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जा रहा है।

उनका कहना था कि होम्योपैथ पद्धति से कई जीवन रक्षक दवाइयां कोविड-19 संक्रमण से लड़ने के लिए होम्योपैथिक विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गयी हैं और ये दवाइयां संक्रमण से लेकर मरीजों के शरीर में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने तक में उपयोगी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत कोरोना संक्रमित मरीजों को ‘बिरसा जीवन आयुष किट’ उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘बिरसा जीवन आयुष किट’ में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए इम्यूनिटी बूस्टर दवाइयां रहेंगी, जो कोरोना संक्रमित मरीजों को जल्द स्वस्थ करने में उपयोगी होंगी तथा होम आइसोलेशन में रहनेवाले मरीजों के घरों तक भी यह किट पहुंचाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों में संक्रमित मरीजों को दवाइयों का यह किट उपलब्ध कराया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिरसा जीवन आयुष कार्यक्रम के तहत चलने वाले तीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।

इससे पूर्व राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट संदेश में कहा है कि राज्य के अस्पतालों में आईसीयू एवं ऑक्सीजन युक्त बिस्तरों और सामान्य बिस्तरों की संख्या में भी पिछले एक माह काफी बढ़ोतरी की गयी है।

उन्होंने कहा कि अमृत वाहिनी ऐप एवं अस्पताल सर्किट के कारण अब सभी तरह के बेड समय पर मिलने से सबको राहत मिली है। सोरेन ने कहा कि ऑक्सीजन एवं अन्य जरूरी दवाइयों की कालाबाजारी पर रोक लगाते हुए उन्हें और सुगमता से आप तक कैसे पहुँचाया जाये, इस पर राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि अब सभी झारखण्डवासियों को निःशुल्क टीका दिलाना हमारी अगली प्राथमिकता है, जिसे हम अवश्य पूरा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?