लाइव न्यूज़ :

संसद के नए भवन के निर्माण में जुटे 50 प्रतिशत से अधिक श्रमिकों का टीकाकरण

By भाषा | Updated: June 21, 2021 22:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने सोमवार को कहा कि संसद के नए भवन के निर्माण में जुटे 50 प्रतिशत से अधिक श्रमिकों का कोविड-19 रोधी टीकाकरण हो चुका है।

मिश्रा ने ट्विटर पर बताया कि भारत की आजादी के 75 वें वर्ष में 2022 में संसद के शीतकालीन सत्र के लिए नयी इमारत तैयार हो जाएगी। सचिव ने 19 जून को निर्माण स्थल का दौरा किया था। उन्होंने कहा कि निर्माण के लिए 16,000 मीट्रिक टन सीमेंट, और 10,000 मीट्रिक टन इस्पात का इस्तेमाल किया जा रहा है।

मिश्रा ने ट्वीट किया, ‘‘निर्माण स्थल पर रह रहे 2180 श्रमिक और अन्य कामगार उत्साह के साथ काम में जुटे हैं। इनमें से 50 प्रतिशत से अधिक (श्रमिकों) का टीकाकरण हो चुका है और कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार का कड़ाई से पालन हो रहा है। धूल नियंत्रण, प्रदूषण कम करने, ध्वनि अवरोधक के कदम भी उठाए गए हैं।’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल संसद के नए भवन की आधारशिला रखी थी। यह भवन 64,500 वर्ग मीटर क्षेत्र में स्थित होगा। भवन में लोकसभा चैंबर में 888 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था होगी जबकि राज्यसभा में 384 सीट होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना