लाइव न्यूज़ :

जन्मतिथि: जानिए कौन थे पद्म विभूषण वी के आर वी राव?

By धीरज पाल | Updated: July 7, 2018 19:55 IST

जेंद्र कस्तुरी रंगा वरदराजा राव भारत के सबसे प्रमुख अर्थशास्त्रियों में से थे। राव न केवल एक कुशल अर्थशास्त्री थे बल्कि प्रमुख राजनीतिकार, प्रोफेसर और शिक्षकों में भी गिनती होती है।

Open in App

नई दिल्ली, 7 जुलाई: विजेंद्र कस्तुरी रंगा वरदराजा राव भारत के सबसे प्रमुख अर्थशास्त्रियों में से थे। राव न केवल एक कुशल अर्थशास्त्री थे बल्कि प्रमुख राजनीतिकार, प्रोफेसर और शिक्षकों में भी गिनती होती है। वी के आर वी राव ने अर्थशास्त्र जगत में कई उपलब्धियां हासिल किया है। वीकेआरवी राव ने सोशल साइंस रिजल्ट के लिए भारत के तीन प्रसिद्ध संस्थान दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, द इकोनॉमिक ग्रोथ इंस्टीट्यूट और सोशल एंड इकोनॉमिक चेंज इंस्टीट्यूट बैंगलोर की स्थापना की। ऐसे महान अर्थशास्त्री का 8 जुलाई को जन्मतिथि है। 

प्रारंभिक जीवन 

विजेंद्र कस्तुरी रंगा वरदराजा राव का जन्म 8 जुलाई 1908 में तमिलनाडु के कांचीपुरम में हुआ था। उन्होंने तिंडीवनम और मद्रास (चेन्नई) में अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा समाप्त की थी। इसके बाद उन्होंने बोमाबी विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) से किया और परास्नातक इकोनॉमिक्स से किया। इसके बाद कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से पीएचडी किया।  सन् 1929 में उन्होंने पहली बार विल्सन कॉलेज बॉम्बे में लेक्चरर के रूप में नियुक्त हुए। राव यहां 1932 तक कार्यरत रहें। 

कई पुरस्कारों से हुए सम्मानित 

वीके राव कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इसमें से प्रमुख राजनीतिक अर्थव्यवस्था में कोबडन क्लब पदक (1927), लॉर्ड मिंटो छात्रवृत्ति (1927-29), दक्षिणी फैलोशिप (1927-29), भारतीय मुद्रा में मदन मेमोरियल व्याख्यान (1931), सोशल साइंसेज में कार्टन छात्रवृत्ति, कैम्ब्रिज और दादाभाई नौरोजी मेमोरियल पुरस्कार ( 1934) आदि शामिल हैं। इसके अलावा उन्हें वर्ष 1974 में भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। 

राव ने लिखे कई किताबें  

वीकेआरवी राव ने कुल 39 किताबें और मोनोग्राफ, 210 लेख लिखे थे। राव ने 1940 में द नेशनल इनकम ऑफ ब्रिटिश इंडिया, 1945 में इंडिया और इंटरनेशनल करेंसी प्लान्स, 1948 में पोस्ट-वार, 1970 में गांधीयन अलर्टनेटिव टू वेस्टर्न सोशलिज्म, 1971 में वैल्यूज एंड इकोनॉमिक्स डेवलपमेंट द इंडियन चैलेंज जैसे कई किताबे लिखी। 

वीकेआरवी राव 83 साल की उम्र 25 जुलाई 1991 में निधन हो गया है। इनकी पत्नी कमला जो दिल्ली में मिरांडा हाउस के उपाध्यक्ष के रूप में सेवानिवृत्त थी।

टॅग्स :इकॉनोमीबायोपिक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारडूबते डेल्टा और संकट में देश का भविष्य?, देश की खाद्य सुरक्षा और अर्थव्यवस्था की रीढ़

कारोबारअर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी, देश की रफ्तार तेज

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"