लाइव न्यूज़ :

उत्तरकाशी: स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, बीमार महिला को परिवार ने कंधे पर बैठा कर 12 किलोमीटर दूर अस्पताल पहुंचाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2022 14:03 IST

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बदहाल स्वास्थय व्यवस्था की पोल खोलती एक तस्वीर सामने आई है। एक 52 साल की बिमार महिला को उसके परिवार वालों ने कंधे पर बैठाकर 12 किलोमीटर का सफर पैदल तय किया और अस्पताल पहुंचाया।

Open in App
ठळक मुद्देशंकुतला देवी के घर से सबसे नजदीकी अस्पताल 12 किलोमीटर दूर है। कई दिनों से बुखार था, परिवार वालों ने कुर्सी पर डंडा बांध उसे स्ट्रेचर की तरह इस्तेमाल करते हुए अस्पताल पहुंचाया।

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलती एक तस्वीर सामने आई है। यहां एक 52 साल की  बीमार महिला को उसके परिवार वालों ने कंधे पर बैठाकर अस्पताल पहुंचाया। 12 किलोमीटर पैदल सफर कर महिला को उत्तरकाशी के बडियार में अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

12 किलोमीटर दूर है अस्पताल 

महिला का नाम शकुंतला देवी है और वो उत्तरकाशी के डिंगाडी गांव की रहने वाली है। शुकंतला देवी को पिछले कई दिनों से बुखार था। जब घरेलू नुस्खे काम नहीं आए तो महिला के परिवार वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाने का फैसला लिया जो कि 12 किलोमीटर दूर है। उन्होंने महिला को एक कुर्सी पर बैठाया और कुर्सी  को डंडो के सहारे स्ट्रेचर बनाया । स्ट्रेचर  को कंधे पर रखकर नज़दीकी अस्पताल का सफर तय किया। लेकिन सबसे नजदीकी अस्पताल भी 12 किलोमीटर दूर है। 

बडियार क्षेत्र के गावों में नहीं हैं मूलभूत सुविधा

एक समाज सेवी का कहना है कि हमारे देश को आजाद हुए इतने साल बीत गए। उत्तराखंड अलग राज्य बने 22 साल बीत गए लेकिन बडियार के 8  गावों में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है। बता दें कि जिस वक्त देश भर में कोरोना वैक्सीन लगाने की शुरुआत हुई थी उस वक्त उत्तरकाशी के बडियार में  लोगों को 8 किलोमीटर पैदल चल कर वैक्सीन केंद्रो तक पंहुचना पड़ रहा था।

इससे पहले भी बडियार से कई एसी तस्वीरें सामने आई हैं जो ये बताने के लिए काफी है कि बडियार क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। कई लोगों को तो डंडो के सहारे के अस्पताल पंहुचाया गया है और कुछ ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 

टॅग्स :उत्तराखण्डUttarkashiHealth and Family Welfare Department
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए