उत्तराखंड के परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, उनके विधायक पुत्र भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल

By भाषा | Published: October 11, 2021 12:47 PM2021-10-11T12:47:49+5:302021-10-11T12:47:49+5:30

Uttarakhand Transport Minister Yashpal Arya, his MLA son left BJP and joined Congress | उत्तराखंड के परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, उनके विधायक पुत्र भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल

उत्तराखंड के परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, उनके विधायक पुत्र भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उस समय बड़ा झटका लगा, जब राज्य के परिवहन मंत्री यशपाल आर्य भगवा दल छोड़कर अपने विधायक पुत्र संजीव आर्य के साथ सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।

यशपाल आर्य और उनके बेटे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं हरीश रावत, के सी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला की मौजूदगी में अपने समर्थकों के साथ नयी दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हुए। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके आवास में मुलाकात की थी।

यशपाल आर्य 2007 से 2014 तक कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष थे और रावत के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार में मंत्री और विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले 2017 में भाजपा में शामिल हो गए थे। यशपाल राज्य की मुक्तेश्वर विधानसभा सीट और संजीव आर्य नैनीताल विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Uttarakhand Transport Minister Yashpal Arya, his MLA son left BJP and joined Congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे