लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: कक्षा 2 के अंग्रेजी किताबों में 'अम्मी और अब्बू' के बढ़ाए जाने पर छात्र के पिता ने जताई आपत्ति, डीएम से की शिकायत

By भाषा | Updated: April 8, 2023 09:29 IST

मामले में बोलते हुए जिलाधिकारी सोनिका ने कहा है कि ‘‘मुझे कुछ समय पहले इस संबंध में एक छात्र के पिता की ओर से शिकायत मिली है । मैंने मामले को मुख्य शिक्षा अधिकारी के पास भेज दिया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड में कक्षा दो के अंग्रेजी किताबों को लेकर छात्र के एक पिता ने आपत्ति जताई है। उनके अनुसार, कक्षा दो के अंग्रेजी किताबों में माता पिता की जगह अब्बा और अम्मी लिखा हुआ है। ऐसे में पिता ने इसकी शिकयात डीएम से की है जिसे जिलाधिकारी ने उच्च अधिकारियों को भेज दिया है।

देहरादून: कक्षा दो के एक छात्र के पिता ने हाल में देहरादून की जिलाधिकारी को एक शिकायत देकर अपने बच्चे की अं​ग्रेजी की पाठयपुस्तक में माता-पिता के लिए ‘अब्बू’ और ‘अम्मी’ शब्द इस्तेमाल किए जाने पर आपत्ति जताई है । 

छात्र के पिता मनीष मित्तल ने कहा कि अपनी अंग्रेजी की पाठयपुस्तक में ये शब्द पढ़कर उनके पुत्र ने उन्हें 'अब्बू' और अपनी मां को 'अम्मी' बुलाना शुरू कर दिया है। मामले में जिलाधिकारी का भी बयान सामने आया है और उन्होंने वे इस अपत्ति को उच्च अधिकारों को भेज देने की बात कही है। 

पिता ने क्या आरोप लगाया

जिलाधिकारी सोनिका को सौंपी अपनी शिकायत में मित्तल ने मांग की है कि इन शब्दों की जगह अंग्रेजी के 'फादर' और 'मदर' शब्दों का प्रयोग किया जाना चाहिए। इस पर बोलते हुए सोनिका ने कहा है कि  ‘‘मुझे कुछ समय पहले इस संबंध में एक छात्र के पिता की ओर से शिकायत मिली है । मैंने मामले को मुख्य शिक्षा अधिकारी के पास भेज दिया है।’’ 

क्या है पूरा मामला

इस घटनाक्रम से अवगत एक अधिकारी ने कहा कि पुस्तक में बने एक चित्र में इन शब्दों का प्रयोग हुआ है जहां पाठ का मुख्य पात्र आमिर अपने पिता को 'अब्बू' और माता को 'अम्मी' कहकर संबोधित कर रहा है । उन्होंने बताया कि हैदराबाद के प्रकाशक द्वारा छापी गयी यह पुस्तक वर्षों से आइसीएसई बोर्ड की मंजूर अध्ययन सामग्री का हिस्सा है और इसकी हजारों प्रतियां​ मौजूद हैं।  

टॅग्स :उत्तराखण्डchildआयसीएसई परिणामDistrict Magistrate
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतMinor PAN Card: घर बैठे ऑनलाइन कैसे बनाएं बच्चों का पैन कार्ड? जानें पूरी प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष