लाइव न्यूज़ :

गैरसैंण में अब बनेगा उत्तराखंड सचिवालय भी

By भाषा | Updated: November 10, 2020 19:14 IST

Open in App

गोपेश्वर, 10 नवंबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 110 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राज्य सचिवालय का शिलान्यास किया।

इससे गैरसैंण के भराङीसैण में विधानसभा भवन के बाद अब सचिवालय भी जल्द ही बनेगा।

गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने के बाद वहां सोमवार को पहली बार आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कहा कि गैरसैंण के सुनियोजित विकास के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति बनाकर वह अल्पकालीन व दीर्घकालीन योजनाओं पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसमें विशेषज्ञों की राय भी ली जाएगी।

इससे पहले वह भराडीसैंण के समीप स्थित दूधातोली में पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली समाधि स्थल पर हेलिकॉप्टर से पहुंचे तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

पहले मुख्यमंत्री को समाधिस्थल तक पैदल पहुंचना था लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण वह हेलीकॉप्टर से पहुंचे । उन्होंने कहा, ‘‘मुझे वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी के दूधातोली स्थित समाधि स्थल पर पैदल जाना था। परंतु स्वास्थ्य ठीक न होने की वजह से हेलीकाप्टर से जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। परंतु मुझे वहां पैदल जाना है। जल्द ही मैं वहां पैदल जाउंगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने मंगलवार को सिलकोट टी एस्टेट का हवाई सर्वेक्षण भी किया।

रावत ने कहा, ‘‘हम ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण परिक्षेत्र में अगले 10 वर्ष में 25 हजार करोड़ रूपये खर्च करेंगे और यहां के विकास में निजी निवेशकों को भी शामिल करेंगे।’’

इसके अलावा, मुख्यमंत्री रावत ने गैरसैंण में करीब 240 करोड़ रूपये के कुल 81 विकास कार्यों का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी