लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंडः आपदा के एक साल बाद ऋषिगंगा में एक और मिली लाश, टनल की सफाई में एक हफ्ते में दूसरी लाश बरामद, 140 हुए थे लापता

By अनिल शर्मा | Updated: February 23, 2022 10:40 IST

पिछले साल सात फरवरी को हिमनद टूटने से ऋषिगंगा नदी में अचाानक आई बाढ़ में परियोजना स्थल पर कार्यरत 140 लोग लापता हो गए थे जिनमें से 37 के शव बरामद हो चुके हैं जबकि 103 अभी लापता हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशव की पहचान जोशीमठ के रविग्राम निवासी 25 वर्षीय दीपक टम्टा के रूप में हुई है इससे पहले सुरंग की सफाई के दौरान मंगलवार को एक और शव मिली थी हादसे में140 लोग लापता हो गए थे जिनमें से 37 के शव बरामद हो चुके हैं जबकि 103 अभी भी लापता है

गोपेश्वरः उत्तराखंड में लगभग एक साल पहले ऋषिगंगा आपदा में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई 520 मेगावाट की तपोवन-विष्णुगाड पनबिजली परियोजना की सुरंग की सफाई के दौरान मंगलवार को एक और शव मिला। चमोली जिले के तपोवन में परियोजना की सुरंग से बरामद शव की पहचान जोशीमठ के रविग्राम निवासी 25 वर्षीय दीपक टम्टा के रूप में हुई है।

पिछले साल सात फरवरी को हिमनद टूटने से ऋषिगंगा नदी में अचाानक आई बाढ़ में परियोजना स्थल पर कार्यरत 140 लोग लापता हो गए थे जिनमें से 37 के शव बरामद हो चुके हैं जबकि 103 अभी लापता हैं। इससे पहले, 15 फरवरी और 21 फरवरी को भी परियोजना की सुरंग की सफाई के दौरान दो शव बरामद हुए थे।

इस आपदा में जहां रैंणी में ऋषिगंगा पनबिजली परियोजना पूरी तरह से बह गयी थी वहीं तपोवन-विष्णुगाड पनबिजली परियोजना को भारी नुकसान पहुंचा था। कुल मिलाकर 200 से ज्यादा लोग लापता हो गए थे। इनमें से अभी तक 80 से ज्यादा शव बरामद हो चुके हैं।

टॅग्स :उत्तराखण्डबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"