लाइव न्यूज़ :

Uttarakhand Rains: केदारनाथ में IAF और SDRF का बचाव अभियान जारी, अब तक 133 लोगों को किया गया एयरलिफ्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 5, 2024 12:20 IST

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण आठ लोगों की मौत हो गई है जबकि करीब छह लोग घायल हो गए हैं. कई सड़कें बह जाने के अलावा, तप्तकुंड, जहां श्रद्धालु स्नान करते हैं, भी बर्बाद हो गया है और मलबे के नीचे दब गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअब तक 133 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है।एसडीआरएफ की टीम पर्यटकों को लिंचोली से भीमबली तक निकाल रही है। उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण आठ लोगों की मौत हो गई है और करीब छह लोग घायल हो गए हैं।

एमआई 17 और चिनूक के साथ छह एसडीआरएफ कर्मियों की एक टीम ने केदारनाथ धाम में फंसे 250 पर्यटकों को सुरक्षित निकालना शुरू कर दिया है। अब तक 133 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। एसडीआरएफ की टीम पर्यटकों को लिंचोली से भीमबली तक निकाल रही है। 

एमआई 17 यात्रियों को चारधाम हेलीपैड पर उतार रहा है और चिनूक यात्रियों को गौचर हवाई पट्टी पर उतार रहा है। सुबह 09 बजे तक एमआई, चिनूक और छोटे हेलीकॉप्टरों की मदद से केदारनाथ से 133 लोगों को सुरक्षित एयरलिफ्ट और रेस्क्यू किया गया है। 

उत्तराखंड भारी बारिश से प्रभावित

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण आठ लोगों की मौत हो गई है और करीब छह लोग घायल हो गए हैं। भारी बारिश के कारण सड़क बह जाने के बाद केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। जानकारी के मुताबिक, भीमवाली और रामबाड़ा के बीच करीब 20 से 30 मीटर सड़क बह गई है। वहीं, सोनप्रयाग के पास करीब 100 मीटर सड़क बाढ़ में बह गई है। गौरीकुंड स्थित तप्तकुंड भी बाढ़ में पूरी तरह बर्बाद हो गया है।

एडवाइजरी जारी की गई

रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने केदारनाथ दर्शन के लिए रुद्रप्रयाग पहुंचे तीर्थयात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उनसे कहा गया है कि वे इस समय जहां भी हैं सुरक्षित रहें और अपनी केदारनाथ धाम यात्रा स्थगित कर दें। 

एडवाइजरी में कहा गया है कि इस समय सोनप्रयाग से आगे मोटर मार्ग और पैदल मार्ग की स्थिति बिल्कुल भी अच्छी नहीं है। भारी बारिश के कारण गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर भीमबली में 20-25 मीटर सड़क बह गई है और पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरकर रास्ते पर आ गए हैं।

टॅग्स :उत्तराखण्डIAFSDRF
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी