लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंडः नकल करना पड़ा भारी, राज्य लोक सेवा आयोग ने 44 और अभ्यर्थियों पर परीक्षाओं में शामिल होने पर 5 साल के लिए लगाई रोक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2023 08:23 IST

आयोग द्वारा यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, परीक्षा में नकल करने वाले इन 44 अभ्यर्थियों से स्पष्टीकरण मांगा गया था लेकिन उनके उत्तर संतोषजनक न पाए जाने के बाद इन्हें आयोग की आगामी सभी परीक्षाओं से पांच वर्ष के लिए ‘डिबार’ (प्रतिबंधित) करने का निर्णय लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देलोक सेवा आयोग ने नकल करने वाले 44 अभ्यार्थियों पर पांच साल तक प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने पर रोक लगा दी। आयोग के अध्यक्ष राकेश कुमार की अध्यक्षता में यहां हुई एक बैठक में यह फैसला लिया गया।इससे पहले, आयोग ने कनिष्ठ अभियंता परीक्षा में नकल करने वाले 61 अभ्यर्थियों को परीक्षाओं से पांच वर्ष के लिए प्रतिबंध लगा दिया।

देहरादूनः उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने गुरुवार को पिछले साल आयोजित पटवारी/लेखपाल भर्ती परीक्षा में नकल करने वाले 44 अभ्यार्थियों पर आगामी पांच साल तक आयोग की प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने पर रोक लगा दी। आयोग के अध्यक्ष राकेश कुमार की अध्यक्षता में यहां हुई एक बैठक में यह फैसला लिया गया।

आयोग द्वारा यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, परीक्षा में नकल करने वाले इन 44 अभ्यर्थियों से स्पष्टीकरण मांगा गया था लेकिन उनके उत्तर संतोषजनक न पाए जाने के बाद इन्हें आयोग की आगामी सभी परीक्षाओं से पांच वर्ष के लिए ‘डिबार’ (प्रतिबंधित) करने का निर्णय लिया गया है।

इससे पहले, आयोग ने सोमवार को कनिष्ठ अभियंता परीक्षा में नकल करने वाले 61 अभ्यर्थियों को आगामी सभी परीक्षाओं से पांच वर्ष के लिए डिबार करने का निर्णय लिया था। विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘इस प्रकार नकल करने वाले कुल 105 अभ्यर्थी अगले पांच वर्षों तक आयोग की किसी भी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।’’ इसके अलावा, हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की जांच रिपोर्ट में सहायक अभियंता परीक्षा में भी नौ अभ्यार्थियों के नकल करने की पुष्टि हुई थी।

विज्ञप्ति के अनुसार, आयोग ने इन नौ अभ्यर्थियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। आयोग ने सहायक लेखाकार परीक्षा की तिथि को भी ईद के त्योहार के कारण 23 अप्रैल से आगे बढ़ाकर सात मई कर दिया। 

टॅग्स :उत्तराखण्डहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"