लाइव न्यूज़ :

Video: उत्तराखंड की तोता घाटी में में देखते ही देखते दरक गया पहाड़, ऋषिकेश-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 58 बंद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 10, 2021 11:35 IST

उत्तराखंड स्थित तोता घाटी के पास पहाड़ दरकने का एक वीडियो सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक पहाड़ देखते ही देखते दरक गया. भूस्खलन का ये वीडियो ऋषिकेश-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 58 का है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां पहाड़ दरकने से ऋषिकेश-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 58 बंद हो गया जिसके बाद वाहनों की लंबी कतारे लग गई.

Open in App

उत्तराखंड स्थित तोता घाटी के पास पहाड़ दरकने का एक वीडियो सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक पहाड़ देखते ही देखते दरक गया. भूस्खलन का ये वीडियो ऋषिकेश-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 58 का है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां पहाड़ दरकने से ऋषिकेश-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 58 बंद हो गया जिसके बाद वाहनों की लंबी कतारे लग गई.

भूस्खलन का ये वीडियो काफी डरावना है. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है. एक शख्स ने इस वीडियो को देखने के बाद कहा ये काफी डरा देने वाला है. वहीं एक अन्य शख्स ने कहा कि ये सब पेडों को काटने और प्रकृति को नुकसान पहुंचाने की वजह से हो रहा है.   बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं जब इस तरह पहाड़ दरकने की तस्वीरें और वीडियो सामने आया हो. इससे पहले भी यहां भूस्खलन की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं. इसी महीने बीते शनिवार को भूस्‍खलन के चलते जोशीमठ के झाड़कुला इलाके में स्थित होटल का एक हिस्‍सा ढह गया था.

होटल की बिल्डिंग ढहते ही चारों तरफ अफरा-तफरी और मलबे का गुबार छा गया. हालांकि गनिमत रही की होटल स्टाफ ने पहले ही टूरिस्टों को होटल से बाहर निकाल दिया था. 

वहीं दूसरी ओर बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन की दरारें गहराने से संकट बढ़ता दिख रहा है. बीती 25 जुलाई को राज्य के तपोवन, विष्णुगढ़, जलविद्युत परियोजना सुरंग के सामने हुए भूस्खलन से बद्रीनाथ राजमार्ग प्रभावित हो गया था. 

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos