लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद भूस्खलन, देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर पुल क्षतिग्रस्त, महिला दबी, कई वाहन लापता, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 27, 2021 18:13 IST

Landslide in Uttarakhand: पिथौरागढ़ के धारचूला क्षेत्र के जोशी गांव में भारी बारिश के दौरान एक मकान पर भूस्खलन का मलबा गिरने से एक महिला उसके नीचे दब गई।

Open in App
ठळक मुद्दे23 वर्षीय पशुपति देवी की तलाश के लिए एक टीम भेजी गयी है।भूस्खलन का मलबा गिरने से क्षेत्र के 13 अन्य मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।देहरादून में भारी बारिश के कारण नदी में आए ज्यादा पानी से सहस्त्रधारा-मालदेवता मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया।

Landslide in Uttarakhand: उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश के कारण भूस्खलन के मलबे में दबकर एक महिला लापता हो गई जबकि देहरादून—ऋषिकेश मार्ग पर एक पुल क्षतिग्रस्त होने तथा राष्ट्रीय राजमार्गों सहित अनेक मार्गों पर मलबा आने और पुश्ते टूटने के कारण यातायात अवरुद्ध होने से सामान्य जनजीवन अस्त—व्यस्त हो गया है।

 

 

प्रदेश के पिथौरागढ़ के धारचूला क्षेत्र के जोशी गांव में भारी बारिश के दौरान एक मकान पर भूस्खलन का मलबा गिरने से एक महिला उसके नीचे दब गई। धारचूला के उपजिलाधिकारी ए के शुक्ला ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात हुई इस घटना की जानकारी मिलने के बाद 23 वर्षीय पशुपति देवी की तलाश के लिए एक टीम भेजी गयी है।

 हालांकि, उसका अभी तक पता नहीं चला है। उन्होंने बताया कि भूस्खलन का मलबा गिरने से क्षेत्र के 13 अन्य मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। देहरादून में भारी बारिश के कारण नदी में आए ज्यादा पानी से सहस्त्रधारा-मालदेवता मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उसका स्थलीय निरीक्षण किया और देहरादून के जिलाधिकारी राजेश कुमार को नदी को चैनेलाईज करने और सड़क के क्षतिग्रस्त भाग को जल्द से जल्द ठीक करने के निर्देश दिए। देहरादून से ऋषिकेश के रास्ते में पड़ने वाला रानी पोखरी पुल भी भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया।

जाखन नदी पर बने रानीपोखरी पुल के दो स्लैब भारी बारिश से बह गए। ऋषिकेश छोर की तरफ 15 फुट का स्लैब जब सुबह बहा, उस समय उस पर तीन वाहन भी थे जो उसी के साथ नदी में गिर गए। इनमें सवार तीन लोग मामूली रूप से घायल हुए। मौके पर पहुंचे देहरादून के जिलाधिकारी ने बताया कि स्लैब के साथ जाखन नदी में गिरे वाहनों में से सभी सवारियों को बाहर निकाल लिया गया है।

उन्होंने बताया कि लोकनिर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त पुल पर आवाजाही बंद करने तथा मॉनसून खत्म होने पर जाखन नदी पर आवागमन के विकल्पों पर विचार करने के निर्देश दिए गए हैं । इस बीच, ऋषिकेश के नटराज चौक पर पुलिस देहरादून, हरियाणा, हिमाचल की तरफ जाने वाले यातायात को नेपाली फार्म के तिराहे की तरफ मोड़ रही है।

इसके अलावा, नरेंद्र नगर से थोड़ा आगे टिहरी की तरफ जाने वाले मार्ग आगराखाल के पास टूट कर बह गया जिससे टिहरी व उत्तरकाशी का आल वेदर रोड के जरिये ऋषिकेश- देहरादून- हरिद्वार से संपर्क कट गया । इस बीच, अत्यधिक बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58 मलबा आने और पुश्ते टूटने से जगह—जगह क्षतिग्रस्त हो गया।

टिहरी की जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने जनसुरक्षा की दृष्टि से उसे टिहरी जिले में तपोवन से मलेथा तक सभी वाहनों के लिए तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया है । उन्होंने कहा कि ऋषिकेश—गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बगडधार और हिंडोलाखाल ​सहित कई स्थानों पर बडे़—बडे़ बोल्डर आने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है जबकि फकोट के निकट बेमुंडा और सोनी गांवों के बीच राजमार्ग का एक बड़ा हिस्सा बह गया। जिलाधिकारी ने बताया कि ऋषिकेश—बदरीनाथ राजमार्ग भी भूस्खलन से कई जगह बाधित हुआ है। पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड के ज्यादा स्थानों पर भारी बारिश हो रही है।

टॅग्स :उत्तराखण्डमौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस