लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: मौसम विभाग ने हरिद्वार, मसूरी जिले में भारी बारिश के बीच बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी की

By अनिल शर्मा | Updated: July 18, 2023 12:08 IST

लगातार हो रही बारिश और सोनाली नदी का बांध टूटने से उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर कस्बे में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड में लगातार बारिश हो रही है।प्रदेश के कई हिस्सों में हालात अच्छे नहीं हैं, बाढ़ की स्थिति बन गई है।  मौसम विभाग ने मंगलवार राज्य के कुछ हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी की है।

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार बारिश हो रही है। प्रदेश के कई हिस्सों में हालात अच्छे नहीं हैं, बाढ़ की स्थिति बन गई है। वहीं मौसम विभाग ने मंगलवार राज्य के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश के बाद निचले इलाकों में संभावित बाढ़ और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन के संबंध में अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने बयान में कहा हैः ''देहरादून में कोटी, मसूरी तहसील/ब्लॉक और हरिद्वार जिले में लक्सर ब्लॉक/तहसील में लगातार बारिश/भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में बाढ़ और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन होने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।''

आपदा परिचालन केंद्र के दौरे पर आए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहा कि आपदा की स्थिति पर पूरी तरह से नजर बनी हुई है। सभी जिलों को लोगों से भी बात हुई है। सभी अलर्ट मोड में हैं। सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इससे पहले सोमवार को हरिद्वार के बाढ़ग्रस्त इलाकों में जलमग्न घरों में फंसे लोगों के बचाव के लिए हरिद्वार जिले में लगातार काम कर रहे उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसटीआरएफ) ने लक्सर से एक गर्भवती महिला और एक छोटी लड़की को बचाया।

अधिकारियों के मुताबिक, हरिद्वार के लक्सर थाना आदर्श नगर में जलभराव के कारण जलमग्न मकान में एक छोटी बच्ची और एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और राज्य पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।" उन्होंने कहा कि लड़की और गर्भवती महिला दोनों को पूरी सावधानी के साथ बेड़ा द्वारा सुरक्षित स्थान पर लाया गया। उसके बाद, उन्हें एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल ले जाया गया।"

इसके अलावा फंसे हुए अन्य लोगों को भी निकालकर राफ्ट के जरिए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। लगातार हो रही बारिश और सोनाली नदी का बांध टूटने से उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर कस्बे में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।

टॅग्स :उत्तराखण्डबाढ़मौसम
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर