लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड सरकार ने शिवालिक एलीफेंट रिजर्व की अधिसूचना निरस्त करने पर रोक लगाई

By भाषा | Updated: January 29, 2021 19:48 IST

Open in App

देहरादून, 29 जनवरी उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में शिवालिक एलीफेंट रिजर्व की अधिसूचना निरस्त करने पर रोक लगा दी है।

प्रदेश के प्रमुख सचिव (वन) आनंद बर्धन ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में आदेश जारी करते हुए रिजर्व की अधिसूचना रद्द करने संबंधी आठ जनवरी के शासनादेश पर रोक लगा दी।

प्रदेश सरकार का यह आदेश उत्तराखंड उच्च न्यायालय के उस आदेश के अनुपालन में जारी किया गया है जिसमें उसने राज्य वन्यजीव बोर्ड की अधिसूचना रद्द करने संबंधी सिफारिश पर रोक लगा दी थी।

बोर्ड ने देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे के विस्तारीकरण सहित अन्य विकास परियोजनाओं के लिए रास्ता साफ करने के मद्देनजर शिवालिक एलीफेंट रिजर्व की अधिसूचना रद्द करने की सिफारिश की थी।

बोर्ड की सिफारिश के आधार पर राज्य सरकार ने आठ जनवरी को इस संबंध में शासनादेश जारी कर गढ़वाल और कुमाऊं दोनों क्षेत्रों में फैले रिजर्व की अधिसूचना रद्द कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो