लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड आपदा: सुरंग में पानी भरने से बचाव कार्यों में बाधा

By भाषा | Updated: February 17, 2021 21:06 IST

Open in App

तपोवन (उत्तराखंड)/ नयी दिल्ली, 17 फरवरी उत्तराखंड में एनटीपीसी की बाढ़ प्रभावित तपोवन सुरंग में भरे पानी को बचावकर्मियों ने बाहर निकाला। सात फरवरी को ग्लेशियर टूटने से आई आपदा के बाद से यहां फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है, लेकिन सुरंग में पानी इकट्ठा होने से इसमें बाधा उत्पन्न हो रही है।

वहीं, आईटीबीपी और डीआरडीओ की संयुक्त टीम बुधवार को उत्तराखंड के चमोली जिले में एक ऊंचाई वाली कृत्रिम झील पर पहुंची, जिसके हाल ही में आई बाढ़ के बाद बन जाने की आशंका है।

एनडीआरएफ के कमांडेंट पीके तिवारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सुरंग में कीचड़ साफ करने का काम मंगलवार की शाम से अस्थायी रूप से रोका गया है। एनटीपीसी द्वारा उपलब्ध कराए गए सबमर्सिबल पंपों की मदद से पानी को बाहर निकाला गया।

उन्होंने कहा, ‘‘जेसीबी से गीले मलबे को हटाना मुश्किल है। इसलिए सुरंग के अंदर जमा पानी को बाहर निकालने के बाद ही इसे दोबारा साफ करने का निर्णय लिया गया।’’

एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट एपी सिंह ने कहा कि पानी निकालने के बाद अपराह्र 3.15 बजे मलबा हटाने का काम फिर से शुरू हुआ।

तिवारी ने कहा, ‘‘सबसे बड़ी चुनौती कीचड़ को हटाना है क्योंकि हम सुरंग के अंदर मलबे को साफ़ करते हुए आगे बढ़ते हैं।’’

आईटीबीपी और डीआरडीओ की संयुक्त टीम बुधवार को उत्तराखंड के चमोली जिले में एक ऊंचाई वाली कृत्रिम झील पर पहुंची, जिसके हाल ही में आई बाढ़ के बाद निर्माण होने का संदेह है।

अधिकारियों ने कहा कि झील मुरेन्दा नामक स्थान पर बनी है, जो कि रैणी गांव से लगभग 5-6 घंटे की ऊंचाई पर है।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के प्रवक्ता विवेक कुमार पांडे ने कहा, ‘‘यह पहली टीम है जो ‘ग्राउंड जीरो’ पर झील तक पहुंची है। आईटीबीपी और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के कर्मी हाल ही में आई बाढ़ के कारण बनी इस कृत्रिम झील से उत्पन्न किसी भी संभावित खतरे का विश्लेषण करेंगे।’’

इससे पहले, झील का एक हवाई दृश्य हेलीकॉप्टर और उपग्रह तस्वीरों के माध्यम से लिया गया था।

गौरतलब है कि अब तक तपोवन में एक सुरंग से 11 शव समेत 58 शव बरामद किये गये है जबकि 146 लोग लापता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग