लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड कांग्रेस में फेरबदलः गणेश गोदियाल नए प्रदेश अध्यक्ष, चुनाव प्रचार समिति प्रमुख होंगे हरीश रावत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 22, 2021 22:11 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से जुड़ी तैयारियों को लेकर राज्य से जुड़े पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के साथ बैठक की। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मुहम्मद निजामुद्दीन और प्रकाश जोशी के साथ अलग-अलग मुलाकात की। देवेंद्र यादव, हरीश रावत, प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, नवप्रभात और भुवन कापड़ी से मुलाकात की थी।

नई दिल्लीः कांग्रेस ने संगठन में फेरबदल शुरू कर दिए। उत्तराखंड में 2022 में विधानसभा चुनाव है। केसी वेणुगोपाल ने कहा कि गणेश गोदियाल उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।प्रीतम सिंह कांग्रेस विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं।

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जीत राम, भुवन कापड़ी, तिलक राज बेहड और रंजीत रावत को पार्टी की उत्तराखंड इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। आर्येंद्र शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समन्वय समिति और घोषणापत्र समिति सहित कई समितियां भी गठित कीं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से जुड़ी तैयारियों को लेकर राज्य से जुड़े पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की थी। राहुल गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के साथ बैठक की।

इसके बाद उन्होंने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मुहम्मद निजामुद्दीन और प्रकाश जोशी के साथ अलग-अलग मुलाकात की। इससे पहले राहुल गांधी ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, हरीश रावत, प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, नवप्रभात और भुवन कापड़ी से मुलाकात की थी।

उत्तराखंड कांग्रेस के सबसे बड़े चेहरे और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पार्टी की चुनाव अभियान समिति का प्रमुख बनाए गए हैं। उत्तराखंड में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश का हाल ही में निधन हो गया था, जिससे विधायक दल के नेता का पद खाली था।

टॅग्स :उत्तराखण्डकांग्रेसराहुल गांधीभारतीय जनता पार्टीहरीश रावत
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब