लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड भाजपा विधायक दल शनिवार को करेगा अपने नए नेता का चयन

By भाषा | Updated: July 3, 2021 11:23 IST

Open in App

देहरादून, तीन जुलाई तीरथ सिंह रावत के उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से शुक्रवार को इस्तीफा देने के बाद उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की आज यानी शनिवार दोपहर को बैठक होगी, जिसमें नए नेता का चयन किया जाएगा।

रावत ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को शुक्रवार देर रात 11 बजे के बाद अपना इस्तीफा सौंप दिया था। उन्हें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने बुधवार को दिल्ली बुलाया था। उन्होंने दिल्ली से लौटने के बाद अपना इस्तीफा सौंपा।

विधायक दल की बैठक शनिवार को अपराह्न तीन बजे भाजपा मुख्यालय में आरंभ होगी, जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा महासचिव एवं उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत गौतम मौजूद रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक करेंगे। पार्टी के सभी विधायकों को शनिवार की बैठक में उपस्थित रहने को कहा गया है।

विधायक दल के नेता के लिए करीब छह विधायक संभावित दावेदार माने जा रहे हैं। इनमें चौबट्टाखाल से विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, श्रीनगर से विधायक धन सिंह रावत और खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी शामिल हैं।

पार्टी नेताओं के एक समूह ने पूर्व मुख्यमंत्री और डोईवाला से विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत के नाम का भी सुझाव दिया है। उनका तर्क है कि जब आगामी विधानसभा चुनाव में एक साल से भी कम समय बचा है, तब ऐसे में किसी नए उम्मीदवार पर दांव लगाने के बजाय रावत को इस पद की जिम्मेदारी सौंपना उचित होगा, क्योंकि उनके पास राज्य के मामलों को संभालने का अनुभव है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर