लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड बीजेपी ने मंत्री हरक सिंह रावत को दिखाया बाहर का रास्ता, 6 साल के लिए निष्कासित, कांग्रेस में आज हो सकते हैं शामिल

By आजाद खान | Updated: January 17, 2022 09:21 IST

रिपोर्ट के मुताबिक, वे अपने साथ भाजपा के 2 से 3 मौजूदा विधायकों को भी कांग्रेस की सदस्यता दिला सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड बीजेपी ने हरक सिंह रावत को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया है।उन्हें पार्टी की सदस्यता से भी छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।अब यह कहा जा रहा है कि वे सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

Uttarakhand Assembly Election 2022: उत्तराखंड में सियासी खींचतान लगातार जारी है। ऐसे में यह भी खबर आ रही है कि राज्य मंत्री हरक सिंह रावत को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया है। यही नहीं उन्हें पार्टी की सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित भी कर दिया है। बता दें कि 2016 में कांग्रेस से बीजेपी में आए हरक सिंह रावत की सीएम पुष्कर सिंह धामी से नहीं बनती थी और यह भी एक कारण हो सकता है जिससे उन पर यह कार्रवाई की गई है। वहीं सुत्रों से यह खबर आ रही है कि वे आने वाले चुनाव में अपने रिश्तेदारों के लिए टिकट मांग रहे थे, पार्टी द्वारा नहीं देने पर वे नाराज हो गए थे। इस बात को भी लेकर उत्तराखंड बीजेपी के बीच खींचतान चल रही थी। अब अटकले ये लगाई जा रही है कि वे सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। 

क्यों बीजेपी ने हरक सिंह रावत पर की कार्रवाई

सुत्रों के मुताबिक, हरक सिंह आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तीन सीट मांग रहे थे लेकिन पार्टी उन्हें इतना सीट देना नहीं चाह रही थी। बताया जा रहा है कि हरक सिंह एक सीट पर खुद चुनाव लड़ते बाकि सीटों को वे अपने रिश्तेदारों में बांटना चाह रहे थे। वे अपनी पुत्रवधू अनुसूया को भी एक टिकट देना चाह रहे थे। उत्तराखंड बीजेपी को यह मंजूर नहीं था जिसके कारण वे पार्टी से नाराज दिखने लगे। इस बात से इतना नाराज हो गए थे कि वे राज्य में टिकट वितरण के लिए चल रही मीटिंग में भी हिस्सा नहीं लिया था। इसके बाद पार्टी ने सख्ती देखाते हुए हरक सिंह के खिलाफ कार्रवाई की है।

आज हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल

रिपोर्ट के मुताबिक, हरक सिंह रावत सोमवार को कांग्रेस में फिर से वापसी कर सकते हैं। इसके साथ यह भी अटकलें लगाई जा रही है कि वे अपने साथ भाजपा के 2 से 3 मौजूदा विधायकों को भी कांग्रेस की सदस्यता दिला सकते हैं। बताया जा रहा है कि वे इस सिलसिले में जब वे रविवार को दिल्ली गए थे तब वे कांग्रेस के बड़े नेताओं से मिले भी थे।  

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022BJPकांग्रेसभारत
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर