लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: चमोली में नीति घाटी से सटे इलाके में हिमस्खलन

By भाषा | Updated: April 24, 2021 01:26 IST

Open in App

गोपेश्वर/नयी दिल्ली, 23 अप्रैल उत्तराखंड में चमोली जिले की नीति घाटी की सीमा से सटे इलाके में शुक्रवार को हिमस्खलन हुआ है।

हिमस्खलन की सूचना मिलने के बाद सीमा सड़क संगठन के अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

सीमा सडक संगठन के एक अधिकारी ने बताया कि चमोली जिले की नीति घाटी में मलारी के समीप सुमना चौकी से आगे ग्लेशियर के गिरने की सूचना मिली है। हालांकि, बर्फबारी के कारण उस इलाके में संपर्क नहीं हो पा रहा है।

इन दिनों सीमा सड़क संगठन की ओर से सड़क निर्माण के लिए वहां मजदूर कार्य कर रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जोशीमठ से संगठन की एक टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

इस बीच, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ट्वीट कर कहा कि हिमस्खलन की घटना के संबंध में अलर्ट जारी किया गया है।

उन्होंने कहा कि वह सीमा सड़क संगठन और जिला प्रशासन के अधिकारियों के संपर्क में हैं।

जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि वह मामले पर करीबी नजर बनाए हुए हैं।

सिंह ने ट्वीट किया, '' मैं परिस्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए हूं। हमारे अधिकारी सतर्क हैं और सचिव स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में एक दल हालात पर निगरानी रख रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया पटना डेयरी प्रोजेक्ट, सुधा का निरीक्षण, एमडी शीर्षत कपिल अशोक ने दी डेयरी की उपलब्धि की जानकारी

क्रिकेटAUS vs ENG, 2nd Test: नेसेर के पहले फाइफ़र से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया, एशेज सीरीज में 2-0 की बढ़त

कारोबारBank Holidays next week: 8-14 दिसंबर के बीच 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें यहां पूरी लिस्ट

भारतGoa Club Fire: गोवा समेत दुनिया भर में नाइट क्लब की आग में जली कई जिंदगियां, जानें

भारतबिहार में जहां खून से लाल होती थी धरती, वहां फूलों की खेती से महक उठा है इलाका, लाखों कमा रहे हैं किसान

भारत अधिक खबरें

भारतUP: टॉफी ने ले ली दो साल के बच्चे की जान, गले में अटक गई थी टॉफी, दम घुटने से नहीं बच सका बच्चा

भारतAadhaar Biometric Lock: स्कैमर्स कभी नहीं कर पाएंगे आधार कार्ड का मिस यूज, मिनटों में लॉक करें अपना आधार

भारतAdventure Tourism Summit 2025: एडवेंचर टूरिज्म कार्यक्रम के लिए है कश्मीर, जानें क्या कुछ होगा खास

भारतबारिश की कमी से कश्मीर में गंभीर जलसंकट, सारा दारोमदार बर्फ पर टिका

भारतIndiGo Crisis: DGCA ने इंडिगो को भेजा नोटिस, प्लाइट्स कैंसिल का मांगा जवाब