लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र सोमवार से

By भाषा | Updated: December 20, 2020 20:59 IST

Open in App

देहरादून, 20 दिसंबर कोविड 19 के साये में सोमवार से उत्तराखंड विधानसभा का तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है ।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद से घर पर पृथकवास में हैं और सत्र में भाग नहीं ले पाएंगे । यह पहला मौका है जब मुख्यमंत्री रावत सत्र की कार्यवाही से दूर रहेंगे ।

सत्र की पूर्वसंध्या पर रविवार को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कोरोना प्रभाव के चलते पक्ष और विपक्ष दोनों से सदन को चलाने में सहयोग मांगा ।

बैठक के बाद अग्रवाल ने बताया कि सत्र के पहले दिन 21 दिसंबर को दिवंगत हुए विधायकों और पूर्व विधायकों को सदन में श्रद्धांजलि दी जाएगी जिनमें कोविड 19 से प्राण गंवाने वाले अल्मोड़ा जिले के सल्ट के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना तथा पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष कांग्रेस के अनुसूया प्रसाद मैखुरी भी शामिल हैं ।

उन्होंने बताया कि सत्र के दौरान अनुपूरक मांगे रखे जाने के अलावा कुछ विधेयक भी रखे जाएंगे ।

अग्रवाल ने कहा कि सत्र की अवधि बढ़ाए जान के बारे में विपक्ष की मांग के बारे में 22 दिसंबर को कार्यमंत्रणा समिति की अगली बैठक में विचार किया जाएगा और अगर कामकाज हुआ तो अवधि को बढ़ा दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस