लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड विधानसभा चुनावः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छोटे भाई हैं, हरक रावत बोले- 2022 में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएंगे

By भाषा | Updated: December 26, 2021 16:03 IST

Uttarakhand Assembly Elections: हरक सिंह रावत ने शनिवार को सीएम धामी के आवास पर छह घंटे बैठक की थी। दोनों ने रात का भोजन साथ किया था।

Open in App
ठळक मुद्देरावत शुक्रवार को गुस्से में मंत्रिमंडल की बैठक छोड़कर चले गए थे।मेडिकल कॉलेज के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी नहीं दिए जाने से नाराज थे।भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ राज्य में फिर से सत्ता में लौटे।

देहरादूनः उत्तराखंड के वन मंत्री हरक सिंह रावत ने अपने इस्तीफे संबंधी अटकलों पर विराम लगाते हुए रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनके छोटे भाई हैं, जिन्होंने हर परिस्थिति में उनका साथ दिया।

रावत ने एक वीडियो संदेश में कहा कि वह प्रार्थना करते हैं कि अगले साल विधानसभा चुनाव में धामी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटे। इससे पहले, रावत ने शनिवार को धामी के आवास पर उनके साथ छह घंटे बैठक की थी। दोनों ने रात का भोजन साथ किया था।

रावत शुक्रवार को गुस्से में मंत्रिमंडल की बैठक छोड़कर चले गए थे, जिसके बाद उनके इस्तीफे की अटकलें लगने लगी थीं। सूत्रों ने बताया कि रावत बैठक छोड़कर इसलिए चले गए, क्योंकि वह उनके निर्वाचन क्षेत्र कोटद्वार में एक मेडिकल कॉलेज के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी नहीं दिए जाने से नाराज थे।

भाजपा नेता एवं विधायक उमेश शर्मा काऊ को जिम्मेदारी दी गई थी कि वह रावत को इस्तीफा नहीं देने के लिए मनाएं। काऊ ने शनिवार को कहा था कि मंत्री की शिकायत को दूर कर दिया गया है और ‘‘कोई कहीं नहीं जा रहा है।’’ रावत ने वीडियो में कहा, ‘‘पुष्कर मेरे छोटे भाई हैं, जो हर परिस्थिति में मेरे साथ रहे हैं। मैं एक बड़े भाई के तौर पर उन्हें आशीर्वाद देता हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनके नेतृत्व में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ राज्य में फिर से सत्ता में लौटे।’’

उन्होंने कहा कि धामी प्रदेश के लोगों और दूर-दराज के पहाड़ी इलाकों के लिए निष्पक्ष तरीके से ईमानदारी से काम कर रहे हैं। रावत ने कहा, ‘‘उनके रूप में राज्य को पहली बार ऐसा मुख्यमंत्री मिला है, जिसके दिल में गरीबों, युवाओं एवं महिलाओं के लिए सहानुभूति है।’’

रावत से शनिवार को मुलाकात करने से पहले धामी ने कहा था कि मंत्री की शिकायत‘‘परिवार का मामला’’ है और इसका जल्द समाधान निकाल लिया जाएगा। धामी ने रावत का कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज संबंधी प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है और उन्होंने सोमवार को परियोजना के लिए 20 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी करने पर सहमति जताई। 

टॅग्स :उत्तराखण्डBJPपुष्कर सिंह धामी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब