लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: 'कुली बेगार' के खिलाफ आंदोलन के 100 साल पूरे

By भाषा | Updated: January 13, 2021 21:27 IST

Open in App

पिथौरागढ, 13 जनवरी ब्रिटिश काल में जबरन मजदूरी एवं शोषण प्रथा 'कुली बेगार' के खिलाफ कुमांउ क्षेत्र में किसानों द्वारा चलाए गए आंदोलन के 100 वर्ष पूरे होने पर बागेश्वर जिले में सरयू नदी के किनारे तक एक प्रतीकात्मक सत्याग्रह रैली निकाली गई ।

सत्याग्रह रैली के आयोजक रंजीत सिंह बोरा ने कहा, ‘‘ कुमांउ नेता बद्री दत्त पांडे की अगुवाई में चला यह आंदोलन दौरे पर आने वाले ब्रिटिश अधिकारियों के लिए बेगार किए जाने के खिलाफ था । इस आंदोलन में कुमांउ भर के 40,000 लोगों ने हिस्सा लिया था ।'’

उन्होंने बताया कि यह आंदोलन 1921 में 14 जनवरी को उत्तरायण या मकर संक्रांति के दिन शुरू किया गया था जिसमें ग्रामीणों ने इस प्रथा के विरोध में 'कुली बेगार' के रजिस्टर सरयू नदी में बहा दिए थे । इस प्रथा में दौरे पर आने वाले ब्रिटिश अधिकारियों का सामान लोगों को बिना किसी भुगतान के एक स्थान से दूसरे स्थान तक ढोने को मजबूर किया जाता था ।

बोरा ने बताया कि ग्रामीणों को ‘टॉयलेट पिट्स’ भी ढोने पड़ते थे ।

इस प्रथा को खत्म कराने वाले आंदोलन के 100 साल पूरे होने पर वरिष्ठ नागरिक कल्याण ट्रस्ट द्वारा बागेश्वर शहर के मुख्य चौराहे से लेकर सरयू नदी के किनारे तक रैली निकाली गई ।

इस आंदोलन के अगुआ बद्री दत्त पांडे को बाद में 'कुमांउ केसरी' के खिताब से नवाजा गया । बुधवार की रैली का मुख्य आकर्षण पांडे के पोत कर्नल रिटायर्ड रविंद्र पांडे रहे जिन्होंने इसमें हिस्सा लिया ।

उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी ने बताया कि कुमांउ क्षेत्र में अपनी तरह के इस पहले आंदोलन को महात्मा गांधी के आशीर्वाद से शुरू किया गया था । इस आंदोलन के बाद गांधी वर्ष 1929 में कुमांउ के दौरे पर आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर