लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जमकर बरसी लाठी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 26, 2018 16:35 IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर गर्मा-गर्मी बढ़ गई जब प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज तक बात पहुंच गई। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर यूपी पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी।

Open in App

लखनऊ, 26 जून। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर गर्मा-गर्मी बढ़ गई जब प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज तक बात पहुंच गई। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर यूपी पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी।

उत्तर प्रदेश में बीजेपी जहां 1974 के आपातकाल को काला अध्याय के तौर पर मना रही है तो वहीं कांग्रेस राजधानी लखनऊ में बीजेपी और खराब कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। 

कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र की मोदी सरकार के चार सालों की असफलता को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ के गांधी भवन में प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके बाद जब उन्होंने गांधी भवन से निकलने की कोशिश की तो पुलिस ने उनको रोक दिया गया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पुलिस से हाथापाई भी की।

इसके बाद मामला गंभीर हो गया और झड़प उग्र हो गई। पुलिस को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदर्शन करना उनका हक है और इससे उन्हें रोका जा रहा है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलखनऊयोगी आदित्यनाथकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर