लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः एक्शन में योगी सरकार, 50 साल से अधिक उम्र वाले पुलिसकर्मियों की बन रही लिस्ट, डीजीपी मुख्‍यालय ने मांगी सूची

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 23, 2020 15:44 IST

एडीजी सिंघल ने कहा कि पिछली पांच सितंबर को पत्र भेजा गया था, जिसमें 31 मार्च, 2020 को 50 वर्ष अथवा इससे अधिक की आयु पूर्ण करने वाले कर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए छांटने के निर्देश दिये गये थे।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने 50 वर्ष की उम्र पार कर चुके अक्षम सरकारी कर्मियों को जबरन सेवानिवृत्त किये जाने के आदेश दिये थे।कुछ माह पहले मुख्‍य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने शासनादेश भी जारी किया था। अनुपालन में पुलिस महकमे में अब तेजी दिखाई पड़ रही है।

लखनऊः लखनऊ स्थित पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुख्‍यालय ने पुलिस विभाग के सभी विभागाध्‍यक्षों को पत्र भेजकर सरकारी सेवा में दक्षता सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए छांटे गये पुलिसकर्मियों की सूची मांगी है।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने 50 वर्ष की उम्र पार कर चुके अक्षम सरकारी कर्मियों को जबरन सेवानिवृत्त किये जाने के आदेश दिये थे। इसके लिए कुछ माह पहले मुख्‍य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने शासनादेश भी जारी किया था। इसके अनुपालन में पुलिस महकमे में अब तेजी दिखाई पड़ रही है।

डीजीपी मुख्‍यालय ने गत 21 अक्‍टूबर को पुलिस विभाग के सभी विभागाध्‍यक्षों को पत्र भेजकर सरकारी सेवा में दक्षता सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए छांटे गये पुलिसकर्मियों की सूची मांगी है। पुलिस विभाग के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि शासनादेश के अनुसार पुलिस महकमे में 50 वर्ष की उम्र पार कर चुके कार्मिकों की उनके कामकाज के आधार पर समीक्षा कर अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्ति दी जा रही है।

पुलिस महानिदेशक मुख्‍यालय में तैनात अपर पुलिस महानिदेशक (स्‍थापना) संजय सिंघल ने बुधवार को सरकारी विभागों के विभागाध्‍यक्षों को पत्र लिखकर अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए छांटे गये पुलिसकर्मियों की सूची मांगी है। एडीजी सिंघल ने कहा कि पिछली पांच सितंबर को पत्र भेजा गया था, जिसमें 31 मार्च, 2020 को 50 वर्ष अथवा इससे अधिक की आयु पूर्ण करने वाले कर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए छांटने के निर्देश दिये गये थे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए