लाइव न्यूज़ :

दूल्हे ने स्टेज पर सरेआम किया किस तो दुल्हन ने शादी से कर दिया इनकार, बाराती लौटे, यूपी का मामला

By विनीत कुमार | Updated: December 1, 2022 13:07 IST

उत्तर प्रदेश के संभल में एक लड़की ने जयमाल के ठीक बाद लड़के से शादी करने से इनकार कर दिया। लड़के ने जयमाल के बाद उसे किस किया था। लड़की का आरोप है कि जब दोनों मंच पर थे, तब भी दूल्हा अनुचित तरीके से उसे छू रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के संभल का मामला, स्टेज पर लड़की ने लड़के से शादी से किया इनकार।लड़के ने जयमाल के बाद लड़की को किस कर लिया था, इससे नाराज होकर लड़की स्टेज से चली गई।लड़की के आरोपों के अनुसार लड़का स्टेज पर पहले भी कई बार उसे अनुचित तरीके से छू रहा था।

बरली: उत्तर प्रदेश के संभल में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां दुल्हन ने नाराज होकर शादी करने से इनकार कर दिया। सामने आई जानकारी के अनुसार करीब 300 मेहमानों के सामने स्टेज पर दुल्हे ने जयमाल के बाद दुल्हन को किस कर लिया था। इससे लड़की नाराज हो गई और स्टेज से उतर गई और पुलिस को बुला लिया।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार लड़की की उम्र 23 साल है और वह स्नातक है। लड़की का आरोप है कि दुल्हे ने अपने दोस्तों से बाजी लगाई थी और ऐसा किया। लड़की के अनुसार ऐसे में अब उसे लड़के के 'चरित्र' को लेकर संदेह है। मामला इतना बढ़ा कि शादी को रोकना पड़ गया और मेहमान भी अपने-अपने घर लौट गए। पुलिस ने स्थिति को देखते हुए मध्यस्थता की भी की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

लड़की का आरोप- दूल्हा स्टेज पर लगातार कर रहा था अनुचित हरकत

दुल्हन द्वारा पुलिस को बुलाए जाने के बाद, दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया, जहां उसने पुलिस को बताया, 'जब हम मंच पर थे तब वह मुझे बार-बार अनुचित तरीके से छू रहा था, लेकिन मैंने इसे अनदेखा कर दिया। फिर उसने कुछ अप्रत्याशित किया। मैं हैरान थी और अपमानित महसूस कर रही थी। उसने मेरे स्वाभिमान की परवाह नहीं की और कई मेहमानों के सामने बुरा व्यवहार किया। वह भविष्य में कैसा व्यवहार करेगा? मैंने उसके साथ नहीं जाने का फैसला किया है।'

लड़की मां ने कहा, 'मेरे (होने वाले) दामाद को उसके दोस्तों ने उकसाया था और अब मेरी बेटी उसके साथ नहीं जाना चाहती। हमने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। हमने तय कर लिया है। कुछ दिन प्रतीक्षा करने के लिए और उसे कुछ समय देंगे।' 

बहजोई स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) पंकज लवानिया, जिनके अधिकार क्षेत्र में मामला आता है, ने बताया, 'तकनीकी रूप से जोड़े की शादी हो चुकी है क्योंकि घटना के समय रस्में पूरी हो चुकी थीं। लेकिन उसने दूल्हे विवेक अग्निहोत्री (26) को अस्वीकार कर दिया है। कुछ दिन इंतजार करने के बाद हम तय करेंगे कि क्या करना है।'

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसंभलउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए