लाइव न्यूज़ :

JP Nadda In Rampur: 'पहले लोगों का अपहरण होता था, डर से लोग पलायन कर रहे थे', रामपुर में बोले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

By धीरज मिश्रा | Updated: April 8, 2024 15:12 IST

JP Nadda In Rampur: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देरामपुर में पहले यहां लोगों का अपहरण हुआ करता थाव्यापारियों को व्यापार करने में कठिनाई आती थीएक समय था, जब हम उत्तर प्रदेश को ​बीमारू राज्य कहते थे, आज वही राज्य 'उत्तम प्रदेश' बन रहा है

JP Nadda In Rampur: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। जेपी नड्डा ने कहा कि मैं काफी दिनों के बाद रामपुर आया हूं। उन्होंने कहा कि पहले यहां पर लोगों का अपहरण हुआ करता था, वसूली होती थी, व्यापारियों को व्यापार करने में कठिनाई आती थी, डर से लोग पलायन कर रहे थे। लेकिन केंद्र में पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश में सीएम योगी की सरकार की वजह से आज भयमुक्त वातावरण में रामपुर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने पूर्व की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे रामपुर की पुरानी तस्वीर याद है। मुझे वो तस्वीर भी याद है, जब यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं। जब व्यापारी सूर्यास्त से पहले अपनी दुकानें बंद कर देते थे। आज हमारी लड़कियां शांति से और बिना किसी रोक-टोक के पढ़ने के लिए कॉलेज और यूनिवर्सिटी जा रही हैं। यह तस्वीर भारतीय जनता पार्टी, पीएम मोदी और सीएम योगी के कारण बदल गई है।

आज गांव, गरीब, युवा, दलित, आदिवासी, किसान, महिला सभी वर्ग की चिंता पीएम मोदी ने की। इसलिए आज भारत के करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं और देश की अति गरीबी 1 प्रतिशत से भी कम हो गई है। रामपुर के हर गांव में बिजली पहुंचाई गई है, ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़कें बन रही हैं। आज रामपुर में विकास की नई कहानी लिखी जा रही है। एक समय था, जब हम उत्तर प्रदेश को ​बीमारू राज्य कहते थे, आज वही राज्य 'उत्तम प्रदेश' बन रहा है। उन्होंने कहा कि पहले लोगों को बांट कर वोट बैंक की राजनीति होती थी। लेकिन पीएम मोदी ने राजनीति की परिभाषा बदल दी। आज वोट बैंक की राजनीति नहीं, सिर्फ विकास की राजनीति होती है। पीएम मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्‍वास और सबका प्रयास' के मंत्र को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशजेपी नड्डाBJPकांग्रेससमाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय)अखिलेश यादवAkhilesh Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए