लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश पुलिस ने ‘तांडव’ के निर्देशक को लखनऊ में पेश होने का नोटिस दिया

By भाषा | Updated: January 21, 2021 23:58 IST

Open in App

मुंबई, 21 जनवरी उत्तर प्रदेश पुलिस के एक दल ने बृहस्पतिवार को ‘तांडव’ वेब सीरीज के निर्देशक अली अब्बास जफर के मुंबई स्थित आवास पर पहुंच कर उन्हें 27 जनवरी को लखनऊ में जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए नोटिस दिया।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि वेब श्रृंखला के निर्माताओं और अभिनेताओं के विरुद्ध लखनऊ में दर्ज मामले की जांच करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस का दल मुंबई आया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “पुलिस जब जफर के घर पहुंची तब वह घर पर नहीं थे और ताला लगा हुआ था। इसलिए उन्होंने परिसर में नोटिस चिपका दिया।”

उन्होंने कहा, “नोटिस के अनुसार जफर को लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस के सामने 27 जनवरी को सुबह 10 बजे पेश होकर बयान दर्ज कराने को कहा गया है।”

उत्तर प्रदेश पुलिस के जफर के घर जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया रहा।

अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में पुलिस का दल वेब श्रृंखला से जुड़े अन्य लोगों के घर जाकर भी उनसे बयान दर्ज कराने को कह सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम