लाइव न्यूज़ :

ट्रेन में सफर के बीच गर्भवती महिला को हुआ लेबर पेन, रेलवे ने फिर किया दिल जीतने वाला ये काम

By विनीत कुमार | Published: February 12, 2021 9:59 AM

यूपी के टूंडला में एक नॉन स्टॉप ट्रेन को रेलवे अधिकारियों ने उस समय रोकने का फैसला किया जब इसमें सवार एक महिला को लेबर पेन होने की जानकारी इन्हें मिली। इसके बाद महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली से प्रयागराज जाते समय ट्रेन में सफर कर रही महिला को हुआ लेबर पेनजानकारी मिलने के बाद नॉन स्टॉप ट्रेन को हाथरस से आगे टूंडला जंक्शन पर रोका गयारात 10.30 बजे ट्रेन को रोका गया और फिर महिला को अस्पताल भी रेलवे की मदद से पहुंचाया गया

उत्तर प्रदेश में रेलवे अधिकारियों की तत्परता और सूझबूझ एक परिवार के लिए बड़ी राहत लेकर आई। दरअसल, नॉन स्टॉप ट्रेन में सफर कर रही गर्भवती महिला को लेबर पेन होने पर न केवल रेल अधिकारियों ने ट्रेन को रोका बल्कि उसे सुरक्षित अस्पताल भी भिजवाया। महिला शिवगंगा एक्सप्रेस से सफर कर रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार प्रयागराज के थाना दुर्गागंज क्षेत्र के बंडा गांव की 36 साल की सुनीता देवी अपने पति विमल कुमार के साथ दिल्ली गई थी। दिल्ली से वापस आते समय बुधवार को वह एस-1 कोच में सफर कर रही थी। वापसी के समय ट्रेन में ही महिला को लेबर पेन होने लगा और वो दर्द से कराहने लगी।

गर्भवती महिला के लिए टूंडला जंक्शन पर रोकी गई ट्रेन

पत्नी की प्रसव पीड़ा रात करीब 10.30 बजे ट्रेन के हाथरस स्टेशन से आगे बढ़ते ही बहुत तेज हो गई। पति ने इसकी जानकारी कोच में सवार टीटीई को दी। इसके बाद टूंडला कंट्रोल रूम को पूरे मामले की जानकारी दी गई। 

आखिरकार अधिकारियों के निर्देश पर नॉन स्टॉप ट्रेन को करीब रात 11 बजे टूंडला जंक्शन पर करीब 10 मिनट के लिए रोका गया। इसके बाद तत्काल चिकित्सकों ने महिला की स्थिति को देखा और फिर 108 एंबुलेंस के जरिए उसे सीएचसी टूंडला भेज दिया गया। 

अस्पताल पहुंचने के बाद महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। सुनीता को पहले से एक बेटा और बेटी हैं। महिला यात्री का रात में सामान्य प्रसव हुआ और सुबह उसे छुट्टी दे दी गई। ट्रेन रोके जाने और मदद के लिए महिला के परिजनों ने रेलवे अधिकारियों को धन्यवाद दिया है।

टॅग्स :भारतीय रेलनई दिल्ली रेलवे स्टेशनप्रयागराज
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUTS Mobile App: लो जी एक और खुशखबरी!, कहीं जाना हो तो टिकट किधर से करें बुक, साधारण श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत, जानें फायदा

क्राइम अलर्टKerala Rail Ticket: आरक्षित टिकट नहीं, यात्रा करूंगा, रोक कर दिखाओ, टीटीई ने पूछा तो यात्री ने नाक पर घूंसा मारा, जानें कहानी

भारतइस्लाम निकाह के रहते लिव-इन रिलेशनशिप को मंजूरी नहीं देता है'- इलाहाबाद हाईकोर्ट

क्राइम अलर्टMathura Rail News: वीडियो बनाने के लिए कुछ भी करूंगा!, पटरी पर पत्थर रख बनाया वीडियो, मामला दर्ज, सोशल मीडिया पर क्या-क्या पोस्ट कर रहे लोग

ज़रा हटकेPatna-Kota Express Train: ड्यूटी करते-करते सो गए स्टेशन मास्टर, कई बार हॉर्न बजाने पर जागे, आधे घंटे तक हरी झंडी का इंतजार करती रही ट्रेन

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: 'मैं AAP को वोट दूंगा, अरविंद केजरीवाल कांग्रेस को वोट देंगे', दिल्ली की एक चुनावी रैली में बोले राहुल गांधी

भारत'मोदी सरकार पाकिस्तान के परमाणु बमों से नहीं डरती, पीओके वापस लेंगे', झांसी में बोले अमित शाह

भारतUP Lok Sabha election 2024 Phase 5: राजनाथ, राहुल और ईरानी की प्रतिष्ठा दांव पर!, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, कैसरगंज, फैजाबाद, कौशांबी सीट पर 20 मई को पड़ेंगे वोट

भारतस्वाति मालीवाल को लेकर पूछे गए सवाल पर भड़क गए दिग्विजय सिंह, बोले- मुझे इस बारे में कोई बात नहीं करनी

भारतUP Lok Sabha Elections 2024: भाजपा को आखिर में 400 पार की आवश्‍यकता क्‍यों पड़ी, स्वाति मालीवाल को लेकर पूछे सवाल का दिग्विजय सिंह ने नहीं दिया जवाब